Delhi Weather Update: तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी

Delhi Weather Update, strong wind, pleasant weather, light drizzle, Delhi forecast

file photo

विज्ञापन

Delhi Weather Update: दिल्ली में गुरुवार शाम तेज हवाएं चली। जिससे मौसम सुहाना हो गया। कुछ इलाकों में हल्की बौछारें और बूंदा-बांदी भी हुई। शाम को तेज हवाओं से लोगो को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। देर शाम ऑफिस से घर लौट रहे लोगों ने मौसम का आनंद लिया। कनॉट प्लेस और इंडिया गेट के आसपास लोग मौसम को एन्जॉय करते हुए देखे गए।

अगले एक हफ्ते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले एक हफ्ते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। तापमान कम रहेगा। अनुमान है कि अगले सात दिन बीच-बीच में बादल छाए रहें। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। रात करीब 8 बजे दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान उमस 38% और हवा 8 km/h की रफ्तार से चल रही थीं।

विज्ञापन

लू नहीं चलेगी, तापमान रहेगा कम 

अगले कुछ दिन में अधिकतम तापमान कम हो 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अगले कुछ दिन राजधानी में लू चलने के आसार नहीं है। इससे पहले आईएमडी ने इस साल गर्मी के मौसम में देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने और अधिक लू वाले दिन दर्ज किए जाने का अनुमान लगाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ