Delhi Traffic Police Advisory : दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, आज इन रास्तों से बच कर रहें
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Delhi Traffic Police Advisory YashoBhoomi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देश दुनिया से बधाई और शुभकामना संदेश मिल रहा है। वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आज कई तोहफा देने जा रहे हैं। इसी कड़ी प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटरके पहले चरण का उद्घाटन करेंगे
आपको बता दें कि आईआईसीईसी (IICEC) को यशोभूमि के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी ही प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन करेंगे।
इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। अपने एडवाइजरी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि NH 48 से निर्मल धाम नाला तक पूरे दिन का मार्ग प्रभावित रहेगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से NH-48 से निर्मल धाम नाला की ओर जाने से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- PM Modi अपने जन्मदिन पर दिल्लीवालों को देंगे ये दो खास तोहफा, जानें
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: