Delhi Power Cut Alert: द्वारका, पालम, हौज खास समेत कई इलाकों में 13 जून को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें आपके एरिया में कितनी देर गुल रहेगी बिजली
Delhi 13 June Power Cut: राजधानी में भीषण गर्मी के बीच बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 13 जून को द्वारका, पालम और हौज खास समेत कई इलाकों में 1 से 4 घंटे की कटौती रहेगी. BSES ने मेंटेनेंस शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है, देखें एरिया की लिस्ट.
Written By: Azhar Naim|Updated: Jun 12, 2026 14:58
Edited By : Azhar Naim|Updated: Jun 12, 2026 14:58
Share :
दिल्ली में 13 जून को इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली सप्लाई. (Image: AI)
---विज्ञापन---
दिल्ली के कई इलाकों में 13 जून के दिन लोगों को कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है. राजधानी में लगातार बढ़ती बिजली खपत और गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य लगातार कई दिनों से जारी है. इसी क्रम में बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने 13 जून के लिए अपना मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी किया है. जिन इलाकों में यह काम होगा, वहां निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें.
बीएसईएस के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में केबल लाइन बिछाने, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर लोड बैलेंसिंग, एलटी सर्किट मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इन कार्यों का उद्देश्य भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है. समय-समय पर होने वाला यह रखरखाव बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए जरूरी है, हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में कुछ घंटों तक बिजली बाधित रह सकती है, लेकिन आने वाले दिनों के लिए बेहद जरूरी भी है.
इन इलाकों में रहेगा पावर कट
13 जून को जिन इलाकों में पावर कट रहेगा, उनमें अलकनंदा, खानपुर, पालम, हौज खास, पंजाबी बाग, द्वारका, जाफरपुर, मोहन गार्डन, जनकपुरी और मुंडका जैसे इलाकों का नाम शामिल है. यहां अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी. कुछ क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से काम शुरू होगा, जबकि कई जगहों पर दोपहर तक मेंटेनेंस जारी रहेगा. ज्यादातर स्थानों पर बिजली कटौती की अवधि एक से चार घंटे के बीच निर्धारित की गई है.
बिजली कटौती के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपका इलाका इस सूची में शामिल है, तो मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें. पानी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पानी भी पहले से स्टोर कर सकते हैं, ताकि अगर काम में देरी होती है, तो आपको परेशानी न हो. यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है.

हिंदी न्यूज़/प्रदेश/दिल्ली/Delhi Power Cut Alert: द्वारका, पालम, हौज खास समेत कई इलाकों में 13 जून को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें आपके एरिया में कितनी देर गुल रहेगी बिजली