हर घर में स्मोक डिटेक्टर लगाना अनिवार्य, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार का फैसला

Delhi fire safety rules: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 23 लोगों की मौत के बाद सरकार ने फायर सेफ्टी नियमों को लेकर बेहद सख्त कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली सरकार अब दिल्ली के हर छोटे-बड़े घर और स्वतंत्र मकानों में स्मोक डिटेक्टर लगाना अनिवार्य करने जा रही है. इसके लिए बिल्डिंग बायलॉज में बड़े बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी है.

Delhi fire safety rules, Malviya Nagar fire incident, mandatory smoke detectors, Rekha Gupta government, amendment to Delhi building bylaws
विज्ञापन

Delhi fire safety rules: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 23 मासूम लोगों की जान जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है. राजधानी में लगातार हो रहे हादसों और इतनी बड़ी जनहानि के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार अब दिल्ली के हर घर में फायर सेफ्टी को लेकर अब तक का सबसे बड़ा फैसला करने जा रही है. सरकार अब एक ऐसे नए प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जिसके तहत सिर्फ बहुमंजिला इमारतें ही नहीं, बल्कि दिल्ली के हर स्वतंत्र मकान, बिल्डर फ्लोर और लो-राइज अपार्टमेंट में भी स्मोक डिटेक्टर लगाना कानूनी रूप से अनिवार्य किया जा सकता है.

15 मीटर से कम ऊंचाई वाले मकान भी आएंगे दायरे में

दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद ने बताया कि रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा संशोधन करने की तैयारी कर रही है. मौजूदा नियमों के मुताबिक, अभी तक केवल 15 मीटर से ऊंची रिहायशी इमारतों के लिए ही स्मोक डिटेक्टर या फायर हाइड्रेंट लगाना जरूरी होता था. इस वजह से दिल्ली के लाखों स्वतंत्र मकान और छोटे अपार्टमेंट इन सुरक्षा नियमों और फायर एनओसी (NOC) के दायरे से बाहर रह जाते थे. लेकिन अब नए नीतिगत बदलावों के जरिए 15 मीटर से कम ऊंचाई वाले सभी मकानों को भी इस सुरक्षा घेरे में लाया जाएगा.

विज्ञापन

शुरुआती चेतावनी से बचेगी लोगों की जान

सरकार का मानना है कि रिहायशी इलाकों में आग लगने की घटनाओं में ज्यादातर मौतें समय पर जानकारी न मिलने और दम घुटने के कारण होती हैं. अगर हर घर में स्मोक डिटेक्टर लगे होंगे, तो आग लगने की शुरुआती चेतावनी तुरंत मिल जाएगी, जिससे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका मिलेगा और बड़ी जनहानि को रोका जा सकेगा.

गृह मंत्री आशीष सूद ने साफ किया है कि सरकार मौजूदा नियमों की गहन समीक्षा कर रही है और जनता की सुरक्षा के लिए यह कड़ा कानूनी कदम उठाने जा रही है. मालवीय नगर हादसे के बाद दिल्ली के रिहायशी और रियल एस्टेट ढांचे को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन कोई ढील देने के मूड में नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ