फ्यूल बचाने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, मेट्रो- बस का इस्तेमाल करने वाले कर्मियों को मिलेगा ये तोहफा

दिल्ली सरकार फ्यूल संकट को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो और बस) का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों को इंसेंटिव देगी. वित्त विभाग की ओर से तैयार की गई योजना के तहत यदि कोई कर्मचारी अपने मासिक ट्रांसपोर्ट अलाउंस का कम से कम 25 फीसदी हिस्सा कॉमन मोबिलिटी कार्ड रिचार्ज करने में खर्च करता है तो उसे 10 फीसदी अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा.

REKHA GUPTA

दिल्ली सरकार फ्यूल संकट को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो और बस) का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों को इंसेंटिव देगी. वित्त विभाग की ओर से तैयार की गई योजना के तहत यदि कोई कर्मचारी अपने मासिक ट्रांसपोर्ट अलाउंस का कम से कम 25 फीसदी हिस्सा कॉमन मोबिलिटी कार्ड रिचार्ज करने में खर्च करता है तो उसे 10 फीसदी अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा. योजना को छह महीने के लिए शुरू किया जा रहा है जिसे समीक्षा के बाद आगे बढ़ाया जाएगा.

विज्ञापन

तैयार हुआ योजना का खाका

वित्त विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, दिल्ली सरकार दफ्तर आने जाने के लिए दिल्ली मेट्रो, DTC बसों या अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाले सरकारी कर्मचारियों को इंसेंटिव देगी. सरकार के वित्त विभाग ने इस योजना का खाका तैयार कर लिया है. कार्यालय आदेश जारी होने के बाद सें विभागों में यह योजना लागू हो जाएगी.

विज्ञापन

किन्हें मिलेगा इंसेंटिव?

कोई कर्मचारी अपने मासिक ट्रांसपोर्ट अलाउंस (महंगाई भत्ता छोड़कर) का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा कॉमन मोबिलिटी कार्ड खरीदने या रिचार्ज करने में इस्तेमाल करता है तो वह ट्रांसपोर्ट अलाउंस के 10 फीसदी के बराबर इंसेंटिव पाने के लिए एलिजिबल हो जाएगा. इस अलाउंस का भुगतान वेतन के साथ किया जाएगा.

विज्ञापन

छह महीने के लिए लागू होगी स्कीम

दिल्ली सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करने वाले स्वायत्त निकायों, स्थानीय निकायों, अकादमियों, बोर्डों, निगमों, सोसायटियों और अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, बशर्ते वे इसके लिए पात्र हों. आदेश के अनुसार, फिलहाल यह इंसेंटिव स्कीम छह महीने की अवधि के लिए लागू की जाएगी और समीक्षा के बाद इसे आगे बढ़ाया जा सकता है.

गौरतलब है कि पिछले महीने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 90 दिन का मेरा भारत, मेरा योगदान फ्यूल बचत अभियान की शुरूआत की थी. इस अभियान के तहत दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई थी. साथ ही इसमें कर्मचारियों से सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की बात कही गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ