Delhi Traffic Advisory : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली में कई सड़कों के रूट किए गए डायवर्ट, 3 दिन इन सड़कों पर जाने से बचें
Edited By News24 हिंदी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस।
Edited By News24 हिंदी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस।
Delhi Police Traffic Advisory: 12 से 14 अक्टूबर, 2023 तक यशोभूमि, सेक्टर-25, द्वारका में आयोजित होने वाले पी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर ट्रैफिक रूल लागू रहेंगे। बुधवार को जारी एक एडवाइजरी में, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि शिखर बैठकें द्वारका में यशोभूमि कॉम्प्लेक्स (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में आयोजित की जाएंगी।
यातायात निर्देशिका
12 से 14 अक्टूबर, 2023 तक यशोभूमि (आई.आई.सी.ई.सी.), सेक्टर-25, द्वारका में आयोजित होने वाले पी-20 शिखर सम्मेलन के दृष्टिगत यातायात विनियम प्रभावी रहेंगे।
कृपया निर्देशिका का पालन करें।#P20Summit#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/3to8dVvVMM
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 11, 2023
जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग से धौला कुआं फ्लाईओवर, हवाई अड्डे के पास मेहराम नगर क्षेत्र, पालम फ्लाईओवर, उलान बातर रोड, पंचशील मार्ग और तीन पर तीनों दिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। आगे कहा गया कि रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त समय लेकर निकलना चाहिए ताकि रास्ते में होने वाली देरी से बचा जा सके।
वहीं आने वाले अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था नेताजी नगर के पास लीला पैलेस, मान सिंह रोड पर ताज महल होटल, एसपी मार्ग पर आईटीसी मौर्य होटल, एसपी मार्ग पर ताल पैलेस होटल, रोजेट हाउस और एयरोसिटी में जेडब्ल्यू मैरियट में की गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को प्रतिनिधि सुबह 13 अक्टूबर को, अपने होटल से यशोभूमि के लिए रवाना होंगे और अपने ठहरने के स्थान पर वापस आएंगे और देर शाम वे संसद भवन के लिए रवाना होंगे और अपने होटल लौटेंगे।
14 अक्टूबर को सुबह प्रतिनिधि यशोभूमि के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर में लौट आएंगे। प्रतिनिधिमंडल 14 अक्टूबर की शाम से 15 अक्टूबर तक हवाईअड्डे के लिए रवाना होना शुरू हो जाएगा। सड़कों पर भीड़ कम करने और किसी भी असुविधा से बचने के लिए लोगों को सलाह दी गई है कि उन्हें सार्वजनिक वाहनों से जाना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: