Delhi News: राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लड़की के चेहरे पर कई चोट के निशान हैं। पुलिस ने POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को शुरुआती जांच में इसको लेकर यौन उत्पीड़न का शक है। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उन्हें शनिवार रात को एक पीसीआर कॉल मिली, इसकी जानकारी मिली।
सूटकेस में मिली बच्ची
दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि 7 जून को रात 8:41 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें सूचना दी गई कि नेहरू विहार में सूटकेस के अंदर एक नाबालिग बच्ची मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक बच्ची का पिता उसे लेकर जेपीसी अस्पताल पहुंच गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की उम्र तकरीबन 9 साल है। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की के चेहरे पर चोट के कई निशान हैं। इस दौरान डॉक्टरों ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न होने का संदेह जताया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Airport का रनवे 3 महीने के लिए होगा बंद, 114 उड़ानें रोज रहेंगी रद्द
CCTV के फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता को नेहरू विहार की गली नंबर 2 में स्थित दयालपुर में सूटकेस के अंदर बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी ने बच्ची के शव को ब्रीफकेस में छिपाया था और उसे कहीं फेंकने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को कॉल कर दी थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल, एफएसएल टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और पुलिस आसपास लगे CCTV के फुटेज खंगाल रही है। थाना दयालपुर में पुलिस ने बीएनएस और 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा सुराग जुटाने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
7 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
8 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
13 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
23 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines