गरीब विरोधी भाजपा की दिल्ली सरकार द्वारा गरीबों की झुग्गियों पर की जा रही बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ने जा रही है। आगामी 29 जून को जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी दिल्ली के झुग्गीवासियों के साथ मिलकर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी और उनकी आवाज बुलंद करेगी। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सभी झुग्गीवासियों को हर हाल में इस आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए जंतर मंतर पर पहुंचने की अपील की है। इसमें आप के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। सौरभ भारद्वाज का कहना है कि अपने वादे के मुताबिक भाजपा सरकार पहले इन गरीबों को जहां झुग्गी-वहां मकान दे, उसके बाद इनके घरों पर बुलडोजर चलाए।
सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है, एक-एक कर बड़ी-बड़ी झुग्गियों को बुलडोजर से साफ किया जा रहा है। बवाना के रोहिणी सेक्टर 22 में एक झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर था। एक माह पहले सुबह करीब 11 बजे उस झुग्गी में आग लग जाती है। उस आग में दो मासूम बच्चे जिंदा जलकर मर गए। जनता को उम्मीद थी कि दिल्ली सरकार से कोई मंत्री, मुख्यमंत्री आएगा और उन्हें आश्वासन देगा, लेकिन कोई नहीं आया। शाम को हम लोग उस झुग्गी में पहुंचे तो झुग्गीवालों ने बताया कि उनके पास भाजपा का स्थानीय विधायक, मंत्री कोई नहीं आया।
कैसे हुई मासूम की मौत?
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जिस समय झुग्गी में आग लगी थी, उसी वक्त बवाना में ही थोड़ी दूरी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक और मंत्री प्रधानमंत्री के मन की बात सुन रहे थे, लेकिन कोई झुग्गीवालों का हाल पूछने नहीं गया। मां-बाप रो-रोकर बता रहे थे कि पिता कूड़ा बिनने चला गया और मां कोठी में काम करने चली गई। चार साल का बच्चा घर में अकेला था। आग लगने पर वह बच्चा कूलर में छिप गया और जैसे बैठा था, वैसे ही जलकर मर गया।
800 झुग्गियों को उजाड़ा गया
सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार ने दो दिन बाद वहां बुलडोजर बुलवाया और सारी झुग्गियों को साफ करके वहां रह रहे सभी झुग्गीवालों को भगा दिया। इसलिए यह शक होता है कि पता नहीं झुग्गी में आग किसने लगवाई थी, किसने षड़यंत्र किया था। पहले झुग्गी में आग लगती है और उसके बाद सरकार ने बुलडोजर से सबकुछ साफ करके वहां से सभी को भगा दिया। इसी तरह मद्रासी कैंप को उजाड़ दिया गया। 40 से 50 साल पहले तमिलनाडु से लोग आकर बसे थे। बहुत सारे लोगों की पैदाइश मद्रासी कैंप की है। उनके दादा-दादी पहले आए थे। सरकार ने मद्रासी कैंप की लगभग 800 झुग्गियों को उजाड़ दिया।
जंतर मंतर पर होगा आंदोलन
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ के हर जगह कार्ड बांट दिए। मद्रासी कैंप में रहने वाले सभी लोगों के पास कार्ड है। कार्ड पर उनका नाम और झुग्गी नंबर लिखा हुआ है। कार्ड पर लिखा है कि मोदी जी की गारंटी, जहां झुग्गी-वहां मकान। इसलिए अब वक्त हम सब को एक होने का है। हम सबको एक होना है और आवाज उठानी है। दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। अगर ये लाखों लोग अपने पर आ जाएंगे और मिलकर आवाज उठाएंगे, तो सरकार को झुकना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी दिल्ली में बड़ा आंदोलन करेगी। सभी झुग्गीवालों को एक करेंगे और 29 जून रविवार को सुबह 10 बजे सभी लोग एक होकर जंतर मंतर पर जाकर अपनी आवाज उठाएंगे।
लगातार चल रहें बुलडोजर
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद गरीब झुग्गीवासियों के ऊपर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है। भाजपा का वादा था कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे। झुग्गीवालों को बिना मकान दिए, सरकार उनके मकान नहीं तोड़ सकती है। मकान देने के लिए देश का कोई कोर्ट सरकार को मना नहीं कर रहा है।
दिल्ली सरकार कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं जा रही है। इसी भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाकर संसद में कानून पास किया था। झुग्गी तोड़ने के आदेश के खिलाफ कानून लाने से भाजपा को कौन रोक रहा है? भाजपा कोर्ट के आदेश की आड़ में झुग्गी उजाड़ रही है। सरकार पहले मकान दे, फिर झुग्गी उजाड़े। दिल्ली के झुग्गीवालों ने फैसला किया है कि 29 जून को सुबह 10 बजे जंतर मंतर पर अपनी आवाज उठाएंगे और भाजपा की केंद्र व दिल्ली सरकार की सच्चाई पूरे देश को बताएंगे।
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
3 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
5 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
9 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
9 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
12 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
21 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
23 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines