Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज घना कोहरा छाया है. बीते दिन हुई बारिश के बाद ठंड फिर बढ़ गई है और आज कोहरे के कारण मौसम में ठिठुरन है. बीते दिल अलसुबह बादल जमकर बरसे और करीब 6 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही. उसके बाद धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते आसमान में फिर बादल छा गए. वहीं आज सोमवार सुबह घने कोहरे से दिन की शुरुआत हुई. दिनभर मौसम ऐसा ही रह सकता है, धूप निकलने के आसार नहीं हैं.
---विज्ञापन---— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) February 1, 2026
3 पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर असर
IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है और आज 2 फरवरी की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों को प्रभावित कर सकता है. एक पश्चिमी विक्षोभ आगामी 5 फरवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से पूरे उत्तर भारत में इस हफ्ते कहीं बारिश होने के आसार हैं तो कहीं घना कोहरा छा सकता है. वहीं पहाड़ी राज्यों में मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है.
उत्तर भारत में कहां-कहां होगी बारिश?
IMD के अनुसार, दिल्ली में इस हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह-शाम कोहरा रह सकता है. कहीं-कही बारिश होने की भी संभावना है. दिल्ली के अलावा 3 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इस हफ्ते बारिश होने के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि होने का येलो अलर्ट रहेगा.
#WATCH | Delhi wakes up to a layer of dense fog in some parts of the city this morning. Visuals from Mahipalpur, near IGI Airport.
— ANI (@ANI) February 2, 2026
As per IMD, the area is experiencing 'Moderate Fog' today. AQI in the area recorded at '134' in 'moderate' category, as claimed by CPCB. pic.twitter.com/kSHcsZoBIa
दिल्ली में इस हफ्ते कैसा रहेगा तापमान?
IMD के अनुसार, अलसुबह बारिश होने के बाद बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती. न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 से 3.0 डिग्री) रहने की संभावना है. उसके बाद यह सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री) रहेगा. अगले 2 दिन अधिकतम तापमान सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री) रहने की संभावना है. फिर सामान्य से कम (-1.6 से -3 डिग्री) रहेगा.










