Delhi News: नए साल पर पार्टी करने के लिए लोग टूरिस्ट प्लेस पर जाने की प्लानिंग करते हैं। कुछ लोग अपने शहर में रहकर ही नए साल का स्वागत करने की योजना बनाते हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और नए साल पर पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। दिल्ली एनसीआर में 31 दिसंबर की रात कब तक क्लब, बार और शराब की दुकानें खुली रहेंगी, इसके बारे में आपको बताते हैं? सबसे पहले जिक्र करते हैं ग्रेटर नोएडा और नोएडा का।
यह भी पढ़ें:कोटा में छात्रों की आत्महत्या के मामलों में 50 फीसदी कमी; इस साल कितने केस आए सामने?
यहां शराब की दुकानें नए साल की पूर्व संध्या पर एक घंटे अतिरिक्त खुली रहेंगी। यानी सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। दिल्ली में शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। सामान्य दिनों में दुकानों के बंद होने का समय रात 10 बजे है। आबकारी विभाग के अनुसार पार्टियों को आयोजित करने के लिए विशेष लाइसेंस दिया जाएगा। विभाग को 11000 रुपये देकर एक दिन के लिए लाइसेंस लिया जा सकता है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन है, प्रशासन का उद्देश्य शराब की कानूनी और सुरक्षित खपत को सुनिश्चित करना है। आबकारी विभाग की बेबसाइट excise.up.gov.in पर लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:मेरठ में दोस्त ही निकला हत्यारा, न्यूड फोटो चुराकर गर्लफ्रेंड को करता था ब्लैकमेल; ऐसे खुला राज
साथ लगते हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में पब और क्लब रात को 12 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि फिलहाल सरकार ने ताजा एजवाइजरी जारी नहीं की है। इसलिए बेसिक नियम ही लागू होंगे। नियमों के अनुसार दोनों जिलों में अगर कोई क्लब या पब पूरी रात खुला रहता है तो इसके लिए विशेष अनुमति प्रशासन जारी करता है। इसके लिए दोगुनी फीस चार्ज की जाती है।
दिल्ली पुलिस जारी कर चुकी ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस की ओर से भी ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। जो 31 दिसंबर को लागू होगी। पुलिस के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंटबाजी, लापरवाही बरतने और ओवर स्पीडिंग के मामलों में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। ये नियम 31 दिसंबर की रात को 8 बजे लागू होंगे, जो अगले दिन रात 12 बजे तक प्रभावी रहेंगे। कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। कई रास्ते बंद रहेंगे। पुलिस के अनुसार बंगाली मार्केट, मंडी हाउस, रंजीत सिंह फ्लाईओवर और अन्य प्रमुख इलाकों से कनाट प्लेस की ओर एंट्री बंद की गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
21 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines