---विज्ञापन---

मेरठ में दोस्त ही निकला हत्यारा, न्यूड फोटो चुराकर गर्लफ्रेंड को करता था ब्लैकमेल; ऐसे खुला राज

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने भेद खोल दिया है। युवक का कत्ल उसके दोस्त ने किया था। कत्ल के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 11वीं के छात्र अभिनव की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के पीछे एक दोस्त का हाथ था। उसने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करके अभिनव को मौत के घाट उतारा था। आरोपी आर्यन उसका क्लासमेट था। अभिनव ने आरोपी के मोबाइल से उसकी गर्लफ्रेंड के आपत्तिजनक फोटो चुरा लिए थे। इसके बाद अभिनव गर्लफ्रेंड को तंग करने लगा था। ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को ये बात बता दी थी। जिसके बाद आरोपी ने हत्या की प्लानिंग रची।

कोचिंग के बहाने ले गया था साथ

वह कोचिंग के बहाने अभिनव को काली नदी के पास ले गया। यहां हथौड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को क्षत-विक्षत शव मिला था। सिर जानवरों ने खा लिया था। शनिवार देर रात को आर्यन को पुलिस ने हिरासत में लिया था। रविवार दोपहर को मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात में और भी लोग शामिल हैं। अकेला आर्यन हत्या नहीं कर सकता।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, देने होंगे 25 लाख रुपये

अभिनव कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के वर्णिका सिटी का रहने वाला था। उसके पिता सुनील कुमार किराना व्यापारी हैं। शनिवार को अभिनव IIT कोचिंग क्लास के लिए गया था। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने कॉल की तो मोबाइल बंद मिला। परिजन कोचिंग सेंटर पहुंचे तो यह भी बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उसकी लास्ट लोकेशन दोपहर 3.45 बजे शॉप्रिक्स मॉल के पास मिली थी। पता लगा कि कॉलोनी में रहने वाले दोस्त के साथ उसे आखिरी बार देखा गया था। जिसके बाद पुलिस को आरोपी पर शक हुआ।

---विज्ञापन---

परिवार का इकलौता बेटा था अभिनव

हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी टूट गया। उसने मर्डर करने की बात कबूल कर ली। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बॉडी भावनपुर थाना क्षेत्र में काली नदी किनारे से बरामद की। आर्यन ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल में गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो थे। ये फोटो अभिनव ने चुरा लिए थे। ये फोटो उसकी गर्लफ्रेंड को भेजकर मिलने की जिद्द कर रहा था। जिसके बाद उसने मर्डर की प्लानिंग रची। वह अभिनव को शनिवार को बहाने से भावनपुर थाना क्षेत्र में काली नदी के पास ले गया और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- Blinkit निकला धोखेबाज! 1 लीटर तेल का फ्रॉड; शख्स का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

---विज्ञापन---

अभिनव परिवार का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि अभिनव के पिता मूल रूप से लिसाड़ी गांव के रहने वाले हैं, 9 साल से मेरठ में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी कविता और छोटी बेटी आराध्या हैं। वहीं, आर्यन के पिता सेना से रिटायर बताए जा रहे हैं। UP पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है। गर्लफ्रेंड वारदात में शामिल तो नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है?

First published on: Dec 29, 2024 03:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola