Delhi Minister Atishi Reacts Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश किया। इस बजट को दिल्ली की ‘‘आप’’ सरकार ने जुमला करार दिया है। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि ये बजट साबित करता है कि यह जुमलों की सरकार है।
आतिशी ने कहा- मोदी जी ने 2014 में कहा था कि केंद्र सरकार की ओर से हर साल 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन 10 साल बीतने के बाद क्या नौकरियां मिलीं? पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने एक करोड़ नौकरियां भी नहीं दीं।
10 लाख से ज्यादा पद खाली
उन्होंने आगे निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार में 10 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। युवाओं को न तो प्राइवेट और न ही सरकारी सेक्टर में नौकरियां मिल रही हैं। इसके बावजूद आज फिर एक नया जुमला दिया गया कि 55 लाख नौकरियां देंगे।
आम लोगों पर महंगाई की मार
आतिशी ने आगे कहा कि लोगों को महंगाई की चिंता सता रही है। आटा, दाल, सब्जी, पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी अपना घर तक नहीं चला पा रहा है, लेकिन बजट में इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसके साथ ही सरकार किसानों के प्रति भी संवेदनशील नहीं है।
दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप
आगे उन्होंने बजट में दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बजट में दिल्ली के प्रति केंद्र सरकार के सौतेला व्यवहार करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को केंद्रीय करों में उचित शेयर मिलना चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली को कम से कम 15,000 करोड़ रुपए मिलने चाहिए, लेकिन दिल्ली को इसके एवज में महज 1,000 करोड़ मिला है। केंद्र सरकार ने दिल्ली एमसीडी के लिए एक रुपए भी नहीं रखा है। आतिशी ने आगे कहा कि सरकार के बजट में स्वास्थ्य के लिए भी मात्र 1.5 फीसदी और शिक्षा के लिए 2 फीसदी धनराशि ही आवंटित की गई है। यह काफी कम है। कुल मिलाकर ये बजट जुमला है।
ये भी पढ़ें: Budget 2024: भारत ने किस देश को दिया सबसे ज्यादा कर्ज? टॉप-10 देशों की लिस्ट
संबंधित खबरें
दिल्ली के सीमापुरी में गिरी बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 hr agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
3 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
5 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
18 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
18 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
21 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines