IND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री, तीनों ही फॉर्मेट में जड़ा है शतक

IND vs WI: टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार 10 टी-20 मैचों में फेल हो गए थे. जिसके कारण ही उनके ऊपर बड़े सवाल खड़े हो रहे थे. इन सभी सवालों का जवाब कप्तान अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में शतक जड़कर दिया है.

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम (Pic Credit- PTI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 43 गेंदों में ही नाबाद 102 रनों की पारी खेली. 237.21 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अय्यर ने 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. इस मुकाबले में शतक जड़कर श्रेयस अय्यर ने न सिर्फ धमाकेदार अंदाज में कमबैक किया बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ वो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं. 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के लिए अब तक सिर्फ 7 ही मेंस क्रिकेटरों ने तीनों ही फॉर्मेट में शतक जड़ा है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुरेश रैना का है. रैना के बाद ये कारनामा दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने किया था. रोहित के बाद केएल राहुल ने इस खास क्लब में एंट्री की थी. जिसके बाद विराट कोहली ने भी अपना नाम इस लिस्ट में दर्ज कराया. जिसके बाद शुभमन गिल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया था. जिसके बाद यशस्वी जायसवाल ने भी तीनों ही फॉर्मेट में शतक जड़ा था. 

विज्ञापन

अब श्रेयस अय्यर का नाम भी इस लिस्ट में आ गया है. अय्यर ने इससे पहले ही वनडे और टेस्ट में शतक जड़ा था. लेकिन टी-20 फॉर्मेट में उनका इंतजार बहुत ही लंबा रहा था. कुछ ऐसा ही विराट कोहली के साथ भी था. विराट कोहली ने इस लिस्ट में अपना नाम 2022 एशिया कप के दौरान दर्ज कराया था. अय्यर ने बतौर कप्तान इस मुकाबले में बहुत ही शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई. 

अय्यर को जारी रखना होगा ये प्रदर्शन 

पहले टी-20 मुकाबले में जिस तरह से श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी की है. उन्हें आगे होने वाले 9 मैचों में ही कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना होगा. जिससे वो दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सके. अय्यर को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 टी-20 मुकाबले खेलने हैं. उसके बाद टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. कप्तान अय्यर को इन मुकाबलों में भी कप्तानी पारी खेलनी होगी. 

विज्ञापन

अय्यर को इसके अलावा वनडे फॉर्मेट में भी रन बनाना होगा. जहां पर उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है. श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ सीरीज में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. अय्यर का न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहता है. ऐसे में वो कीवी टीम के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर कम से कम 2 शतक जड़कर इन सभी सवालों के जवाब देना चाहेंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ