Interim union budget 2024 which country gets maximum grants and loans from india
विज्ञापन

Budget 2024: भारत ने किस देश को दिया सबसे ज्यादा कर्ज? टॉप-10 देशों की लिस्ट

Interim Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत ने सबसे ज्यादा कर्ज किस देश को दिया है।

Interim Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि 2024-25 के लिए विदेशी सरकारों के लिए अनुमानित अनुदान और ऋण लगभग 6,667.56 करोड़ रुपये हैं। पिछले साल विदेशी सरकारों को कुल 6541.79 करोड़ रुपये दिए गए थे। इसमें 4,927.43 करोड़ रुपये अनुदान और 1,614.36 करोड़ रुपये ऋण शामिल है। वित्त मंत्री ने बताया कि भूटान को भारत ने सबसे ज्यादा अनुदान और ऋण दिया है।

टॉप-10 देशों की लिस्ट

विज्ञापन

निर्मला सीतारमण ने बताया कि भूटान को भारत ने 1614.36 करोड़ लोन के साथ कुल 2398.97 करोड़ रुपये अनुदान दिया है। इसके बाद मालदीव (770.90 करोड़ रुपये), नेपाल (650 करोड़ रुपये), म्यांमार (370 करोड़ रुपये), मॉरीशस (330 करोड़ रुपये), अफगानिस्तान (220 करोड़ रुपये), बांग्लादेश (130 करोड़ रुपये), श्रीलंका (60 करोड़ रुपये), सेशेल्स (9.91 करोड़ रुपये) और मंगोलिया (5 करोड़ रुपये) का नंबर आता है।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट

बता दें कि अंतरिम बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। वित्त मंत्री ने अपना पहला अंतरिम बजट पेश किया। कुल मिलाकर उन्होंने छठी बार बजट पेश किया। इस बजट में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई ऐलान किए गए। माना जा रहा है कि अगला पूर्णकालिक बजट जुलाई के महीने में पेश किया जाएगा। निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि विश्व में एक नई व्यवस्था का उदय हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री

निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि लखपति दीदी योजना को विस्तारित किया जाएगा। राज्यों के लिए ब्याज मुक्त कर्ज योजना भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि राजकोषीय घाटा 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ