Gokulpuri Metro Station Accident Video: दिल्ली के गोकुलपरी मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को भयावह मंजर देखने को मिला। यहां स्टेशन की छत का एक हिस्सा भरभराकर अचानक नीचे गिर पड़ा। छत का हिस्सा जैसे ही राह चलते लोगों पर गिरा, वे बुरी तरह जख्मी हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक जने की मौत हो गई तो वहीं दूसरी ओर पांच लोग जख्मी हो गए।
बुरी तरह जख्मी हुए लोग
जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का हिस्सा जैसे ही लोगों पर गिरा, नीचे सड़क पर टूव्हीलर्स पर जा रहे पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। एक जना बाइक समेत ही मलबे में दब गया। इस दर्दनाक मंजर का एक वीडियो भी सामने आया है। जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो दीवारों के बीच एक शख्स बाइक समेत दबा हुआ है। थोड़ी देर बाद साइड वॉल का एक और हिस्सा टूटकर उस पर जा गिरता है। वहीं बाइक समेत कुछ लोगों को घायल अवस्था में देखा जा सकता है। इसके साथ ही सड़क पर मलबा ही मलबा नजर आता है।
डीएमआरसी ने दिए जांच के आदेश
मृतक करावल नगर निवासी विनोद कुमार थे। उनकी उम्र 53 साल थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस हादसे को दर्दनाक बताते हुए दुख जताया है। साथ ही हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं दो अधिकारियों पर गाज भी गिरी है। जानकारी के अनुसार, गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन हादसे के लिए जूनियर इंजीनियर और सिविल विभाग के मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है।
https://twitter.com/shyamtyagi20/status/1755560640847155294
25 लाख रुपये का मुआवजा
इसके साथ ही मृतक के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। जबकि गंभीर घायलों को पांच लाख और मामूली घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।
जीटीबी अस्पताल में चल रहा इलाज
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह 11 बजे हुआ। जैसे ही छत नीचे चल रहे ट्रैफिक पर गिरने लगी, वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागे। नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जैसे ही सूचना मिली, तुरंत ही पुलिस भी वहां पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। इस हादसे में बलराम नगर निवासी अजीत कुमार, गोकुलपुरी के मोनू, इंदिरापुरी के संदीप और लक्ष्मी नगर के मोहम्मद ताजिर घायल हुए हैं। उनका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोग स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चल रहे हैं, इतने में अचानक से छत का एक हिस्सा गिर जाता है। अचानक छत गिरने के बाद प्लेटफॉर्म पर चल रहे लोग वहां से भागने लगते हैं। वो तो गनीमत रही कि समय रहते लोग वहां से हट गए, वर्ना उनके साथ भी अनहोनी हो सकती थी।
ये भी पढ़ें: रेप से मन नहीं भरा तो रॉड से पीटा, फिर खौलती दाल से जलाया, महिला को तड़पता छोड़ भागा फेसबुक फ्रेंड
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 hr agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
5 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
14 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
16 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
22 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
23 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines