---विज्ञापन---

Delhi Metro Fight Video : गाली देने के बाद शुरू हुई मारपीट, दोनों पैर उठाकर पीटा; दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल

Delhi Metro Fight Viral Video : दिल्ली में दो यात्रियों के बीच मारपीट हुई, एक यात्री ने दूसरे यात्री के दोनों के पैरों को उठा लिया और फिर पिटाई शुरू कर दी।

---विज्ञापन---

Delhi Metro Fight Viral Video: दिल्ली मेट्रो में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवकों के बीच लड़ाई होती दिखाई दे रही है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में इस तरह का नजारा देखने को मिला हो लेकिन मारपीट का स्टाइल इस बार नया है।

वीडियो में सुना जा सकता है कि गाली देने के बाद विवाद शुरू हुआ है और फिर मारपीट तक बात पहुंच गई। कई लोग गाली ना देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं लेकिन दोनों यात्रियों को इस कदर गुस्सा आया कि बिना मारपीट किए नहीं रह पाए।

---विज्ञापन---

एक यात्री ने दूसरे के दोनों टांगों को उठा लिया और फिर पिटाई करने लगा। एक यात्री दोनों की लड़ाई छुड़ाने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री के दोनों पैर उठा लिए गए हैं, वह मेट्रो में लगे खंबे को पकड़कर लटका हुआ है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो अगर इस तरह की स्थिति को आप रोक नहीं सकते तो कम से कम लोगों से मनोरंजन टैक्स वसूला करो। एक अन्य ने लिखा कि DMRC भी यात्रियों की इस तरह की हरकतों को एन्जॉय करती है, तभी तो कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करती है। जब जो जिसे चाहता है पीटकर चला जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Video Viral: उम्र 50 पार, हरकतें रंगीन…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर ‘अंकल जी’ ने क्रिएट किया सीन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो क्या देखना चाहती है? लोग एक दूसरे का मर्डर करेंगे तभी एक्शन लेगी, जो भी दोषी हैं उस पर DMRC सख्त एक्शन ले। एक ने लिखा कि इतना लड़ाई झगड़ा तो बसों में नहीं होता जितना दिल्ली मेट्रो और एयरलाइन में होने लगा है। एक अन्य ने लिखा कि हम हिन्दुस्तानी हैं भाई, कभी नहीं सुधर सकते।

First published on: Jan 27, 2024 08:29 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola