---विज्ञापन---

रेप से मन नहीं भरा तो रॉड से पीटा, फिर खौलती दाल से जलाया, महिला को तड़पता छोड़ भागा फेसबुक फ्रेंड

Delhi Rape Case : दिल्ली में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। फेसबुक फ्रेंड ने पीड़िता के साथ मारपीट की और फिर उसे जला दिया।

---विज्ञापन---

Delhi Rape Case : देश की राजधानी से हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले ने एक बार फिर दिल्ली को शर्मसार किया है। आरोपी दोस्त ने नौकरी के बहाने से पश्चिम बंगाल से महिला को बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। जब रेप से भी मन नहीं भरा तो उसे रॉड से पीटा और खौलती दाल से जला दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

यह घटना साउथ दिल्ली के नेबसराय इलाके की है। 28 साल के पारस और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली एक महिला के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई। फेसबुक फ्रेंड ने महिला को नौकरी का झांसा दिया और फिर दिल्ली बुला लिया। इसके बाद दोस्त ने उसके साथ कई बार रेप लिया। जब पीड़िता ने पारस पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह गुस्सा हो गया और मारपीट करने लगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Delhi के स्कूल से ‘गायब’ 2 छात्राएं मिलीं होटल में, सच्चाई सामने आई तो मां-बाप ने पीट लिया माथा

कई घटों तक बंद कमरे में तड़पती रही महिला

---विज्ञापन---

फेसबुक फ्रेंड ने कमरे में बंद करके महिला को पहले रॉड से पीटा और फिर उसके ऊपर गैस पर रखी खौलती दाल को फेंक दिया। खौलती दाल से महिला का हाथ और चेहरा झुलस गया है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और पीड़िता कई घंटों तक कमरे में तड़पती रही। पीसीआर कॉल ने नेब सराय पुलिस स्टेशन को सूचना दी कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को एम्स में भर्ती कराया।

महिला के शरीर पर थे चोट के निशान

---विज्ञापन---

अस्पताल में भर्ती होते समय महिला के शरीर पर 20 से ज्यादा चोट के निशान थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 30 जनवरी को पारस के खिलाफ धारा 323, 376 और 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने 2 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया। उत्तराखंड का रहने वाला पारस दिल्ली के होटल में कुक है।

यह भी पढ़ें : Delhi Minor Girl Rape: दरिंदगी का राज खुलते ही उड़ गए मां के होश

---विज्ञापन---

महिला को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था

पिछले 3-4 महीनों से पारस के संपर्क में महिला थी। आरोपी ने उसे जॉब दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने जनवरी के पहले सप्ताह में महिला को बेंगलुरु भेजना का वादा था, लेकिन महिला के आने के बाद पारस का मन बदल गया और वह उसके साथ रेप करता रहा।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 07, 2024 03:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola