Delhi Crime News: शख्स ने 2 साल के बेटे को फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंका, खुद तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Tamil Nadu, stampede, Veshtis, sarees, Thaipusam, Tiruppattur, Vaniyambadi,

crime scene

विज्ञापन

Delhi Crime News: दिल्ली के कालकाजी में एक शख्स ने अपने दो साल के बेटे को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद उसने खुद भी तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक 30 वर्षीय व्यक्ति शुक्रवार रात अपनी पत्नी के घर पहुंचा। यहां किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ। फिर शख्स ने अपने 2 वर्षीय बेटे को 3 मंजिला इमारत के फर्स्ट फ्लोर के  बालकनी से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बच्चे को फेंकने के बाद शख्स ने भी नीचे छलांग लगा दी। पिता-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आने पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि शख्स और उसकी पत्नी आपसी विवाद को लेकर अलग रह रहे हैं।

विज्ञापन

आरोपी पति से अलग रहती है पत्नी

आरोपी शख्स की पत्नी पूजा फिलहाल अपने दो बच्चों के साथ कालकाजी में अपनी नानी के घर रह रही है। घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब मान सिंह अपनी बेटियों से मिलने आया था। पुलिस ने कहा कि गुस्से में आरोपी ने अपने बेटे को लिया और उसे बालकनी से बाहर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि मान सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ