दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बसी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में 800 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इस घटना में 2 बच्चों की मौत हो गई। आगजनी को लेकर वीडियो भी सामने आए हैं।
रोहिणी जिले के सेक्टर 17 स्थित श्रीनिकेतन अपार्टमेंट के पास झुग्गियां बसी हैं, जहां भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि आसमान में धुएं के गुबार उठ रहे हैं। आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया है। दिल्ली फायर सेवा की 20 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग बुझा रही हैं।
यह भी पढ़ें : CBI के हत्थे चढ़ा MCD इंस्पेक्टर, इतनी मांगी थी रिश्वत; जांच एजेंसी ने बिछाया था जाल
पुलिस ने 2 शव किए बरामद
झुग्गियों में आग कैसे लगी? इसे लेकर अभी कुछ पता नहीं चला है। एक झुग्गी में लगी आग ने तेजी से आसपास की झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में 800 से अधिक झुग्गियां राख हो गईं, जिससे काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से 2 शव बरामद किए।
आगजनी पर क्या बोले डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर
वेस्ट जोन के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय ने बताया कि हमें सुबह 11:55 बजे कॉल आया। कॉल मिलते ही एसओपी के मुताबिक हमारे एडीओ एके शर्मा और 4-5 फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। चूंकि यहां गलियां संकरी हैं, इसलिए हमारी गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं। आग की तीव्रता को देखते हुए इसे मीडियम कैटेगरी की आग घोषित किया गया। अब करीब 26 गाड़ियां घटनास्थल पर तैनात हैं। दो बच्चे झुलसे हुए मिले हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस इसकी जांच करेगी।
ITO के पास जंगल में भी लगी आग
दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र में स्थित आईटीओ के पास जंगल में रविवार दोपहर को भीषण आग लग गई। दिल्ली दलकम विभाग के अनुसार, आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गीता कॉलोनी फायर स्टेशन के उप-अधिकारी भीमसेन ने बताया कि उन्हें दोपहर 12:07 बजे लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जाने वाले लूप पर पेड़ों में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि घटनास्थल फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के इस इलाके में मिलेगा 8 लाख का फ्लैट, DDA की स्कीम में 5 दिन और
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
25 mins agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
4 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
4 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
7 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
16 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
19 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
20 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
22 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में यौन शोषण की जांच करेगी CBI, 3 पत्रकारों के आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines