दिल्ली के इस इलाके में मिलेगा 8 लाख का फ्लैट, DDA की स्कीम में 5 दिन और

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने दो स्कीम्स को लेकर अपडेट दिया है। दरअसल, जिन लोगों ने इन स्कीम्स के तहत फ्लैट का रजिस्ट्रेशन किया था, उनके लिए फिर से बुकिंग शुरू की गई हैं। अगर आप भी आवेदकों में शामिल हैं, तो जल्द से जल्द ही बुकिंग कर लें।

DDA News

DDA News

दिल्ली और इसके आसपास रहने वाले लोअर क्लास के लोगों को घर खरीदने का सुनहरा मौका मिला है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘सबका घर आवास योजना 2025’ के तहत रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। दोनों स्कीम्स में EWS, LIG, MIG और HIG वर्गों के लिए फ्लैट्स निकाले गए हैं। जिन लोगों ने फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वो अब 30 अप्रैल तक बुकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में घरों की बढ़ती मांग को देखते हुए DDA ने नए साल पर सबका घर आवास योजना 2025 और श्रमिक आवास योजना 2025 निकाली। इसके लिए रजिस्ट्रेशन बहुत पहले खत्म हो चुके थे, लेकिन फ्लैट्स की बुकिंग 31 मार्च तक चलने वाली थी। इस तारीख को आगे बढ़ाते हुए प्राधिकरण ने 30 अप्रैल कर दिया। जिसके लिए एक नया सर्कुलर जारी किया गया। नए अपडेट के मुताबिक, प्राधिकरण ने दोबारा बुकिंग प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू की है, जिसमें आवेदक फ्लैट्स की बुकिंग 30 अप्रैल तक कर सकते हैं।

विज्ञापन

घर खरीदने पर मिलेगा डिस्काउंट

प्राधिकरण ने जो स्कीम निकाली हैं, उनमें बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें कि DDA सबका घर आवास योजना 2025 में 25 प्रतिशत तक स्पेशल डिस्काउंट में फ्लैट्स खरीदे जा सकते हैं। इन दोनों ही स्कीम में EWS, LIG, MIG वर्ग के लिए फ्लैट खरीदे जा सकते हैं। फ्लैट्स की लोकेशन सिरसपुर, नरेला और लोकनायक पुरम में है। इसके अलावा, श्रमिक आवास योजना 2025 के तहत भी फ्लैट्स पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।

विज्ञापन

इन लोगों को मिलेगी  प्राथमिकता

इस स्कीम में कुछ लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें ऑटो रिक्शा ड्राइवर, कैब ड्राइवर, पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत रजिस्टर्ड, स्ट्रीट वेंडर, महिलाएं, वार विडो, एक्स सर्विसमैन, दिव्यांग, एससी और एसटी वर्ग के लोगों को पहले फ्लैट दिए जाएंगे। इन दोनों स्कीम्स के तहत फ्लैट्स की कीमत 8 लाख रुपए से शुरू हो रही है, जो 24 लाख रुपए तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ