Delhi Police Recovered Four Dead Bodies: दिल्ली के खेड़ा इलाके में एक घर में 4 लोगों के शव मिले हैं। शव पति-पत्नी और उनके 2 बच्चों के हैं। दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में अंगीठी जली हुई थी। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जलाई गई थी, जिसके धुएं से सफोकेशन हुआ और दम घुटने से चारों की मौत हो गई।
दूसरे घर में बुजुर्ग-नौजवान के शव मिले
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों में एक की उम्र 7 साल और एक की 8 साल है। दूसरी ओर, इंद्र पूरी में अंगीठी जलाकर सो रहे 2 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों बेहोश मिले थे, लेकिन बचाया नहीं जा सका। एक मृतक 56 साल और दूसरा 22 साल का है। दोनों नेपाली मूल के हैं। पुलिस ने सभी 6 शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
जहरीली गैसों के कारण घुटने लगता दम
एक्सपर्ट के अनुसार, अंगीठी जलाने के लिए कोयले या लकड़ी का इस्तेमाल होता है। कोयला-लकड़ी के जलने से कार्बन- मोनो-ऑक्साइड निकलती है। इसके अलावा कई जहरीली गैसें निकलती हैं। बंद कमरे में कार्बन-मोनो-ऑक्साइड बढ़ जाती है, जो दिमाग पर असर डालती है। वहीं ऑक्सीजन घटने से दम घुटता है, जिससे इंसान की मौत हो जाती है।
बंद कमरे में कार्बन-मोनो-ऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से इंसान सिर्फ बेहोश भी हो सकता है। जब सांस लेता है तो यह खतरनाक गैस फेफड़ों में भर जाती है और खून में मिल जाती है। काफी देर तक ऐसा होने से खून में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। अगर समय रहते बचाव न किया जाए तो इंसान की मौत भी हो जाती है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
20 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
23 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines