Delhi Election : दिल्ली चुनाव के बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच पोस्टर वॉर चल रहा है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समेत भाजपा के नेताओं की फोटो शेयर कर पूछ रही है कि घोड़ी कौन चढ़ेगा? तो वहीं भाजपा ने जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल को पूर्वांचलियों का दुश्मन बताया है।
भाजपा पर AAP का हमला
आम आदमी पार्टी ने एक पोस्ट जारी किया, जिसमें एक बरात निकलते दिखाया गया है। इस बरात में भाजपा के तमाम नेताओं को बराती बताया गया लेकिन घोड़ी पर कोई नहीं था। ऐसे में आप ने भाजपा से पूछा कि एक ही सवाल, घोड़ी चढ़ेगा कौन? इस पोस्टर के जरिए आम आदमी पार्टी भाजपा से मुख्यमंत्री चेहरा ना घोषित किए जाने पर सवाल पूछ रही थी।
केजरीवाल पर बीजेपी का पोस्टर प्रहार
वहीं आप के पोस्टर का जवाब देते हुए भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया और लिखा कि पूर्वांचल समाज का अपमान, शीशमहल के नवाब केजरीवाल की पहचान।
अरविंद केजरीवाल ने कहा- ..तो ये चुनाव नहीं तमाशा है
बता दें कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की थी और फिर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि 15 दिसंबर से 8 जनवरी तक 13 हजार नए वोट बनवाने के लिए आवेदन किए गए हैं। पिछले 15 दिनों में 13 हजार नए वोट बनवाने के लिए एप्लिकेशन। इससे साफ होता है कि ये लोग यूपी, बिहार और आसपास के राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। साढ़े 18 प्रतिशत वोट अगर किसी विधानसभा से इधर से उधर कर दिए जाएंगे तो फिर चुनाव थोड़ी है, फिर तो सिर्फ तमाशा है।
यह भी पढ़ें : Nupur Sharma की दिल्ली BJP में फिर से एंट्री! बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें
मनोज तिवारी ने कहा- हिम्मत कैसे हुई?
अरविंद केजरीवाल के इसी बयान पर भाजपा ने तीखा हमला बोला था। मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों को फर्जी कहने की हिम्मत कैसे हुई? अरविंद केजरीवाल समय-समय पर पूर्वांचल के भाई-बहन का अपमान करते रहते हैं। उनके मन में बिहार-यूपी वालों के लिए नफरत भरी हुई है, आज उन्होंने पूर्वांचल के मतदाताओं को नकली मतदाता बताकर हद कर दी है।
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
4 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
6 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
10 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
10 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
13 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
22 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines