Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था। मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। इस बीच आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके 15-20 उम्मीदवारों को फोन कर पैसे ऑफर करने आरोप लगाया है। उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। चुनाव आयोग के अनुसार दलित और मुस्लिम बाहुल्य 20 सीटों पर जमकर मतदान हुआ। ऐसे में ये 20 सीटें जीतने वाली पार्टी ही सत्ता में काबिज होगी।
दिल्ली विधानसभा की 70 में से 12 सीट दलितों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 8 सीटों पर मुस्लिमों का दबदबा है। शुरुआत से इन सीटों पर बीजेपी की हालत काफी दयनीय है। बीजेपी इन सीटों पर कांग्रेस की मदद से खेल करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ने जिस तरीके से कैंपेन किया है, उससे कहा जा रहा है कि इन सीटों पर उलटफेर की संभावना नहीं है।
मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर हुआ अधिक मतदान
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा 64 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इस जिले में सीलमपुर, मुस्तफाबाद, बल्लीमारान, बाबरपुर जैसी सीटें आती हैं। इन सीटों पर मुस्लिम आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में इन सीटों पर रिकाॅर्ड मतदान भी हुआ है। यहां पर मुख्य मुकाबला आप और कांग्रेस के बीच है। अगर कांग्रेस इन सीटों पर आप के वोट काटती है तो इसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है लेकिन वह भी आरक्षित सीटों पर।
ये भी पढ़ेंः नतीजों से पहले केजरीवाल के दावे पर BJP का पलटवार, 15 करोड़ के ऑफर पर दिया जवाब
बीजेपी को कांग्रेस से उम्मीदें
बता दें कि कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत सीलमपुर में रैली से की थी। इस रैली को राहुल गांधी ने संबोधित किया था। ऐसे में लग रहा है कि मुस्लिमों और दलितों के वोट कांग्रेस और आप में बंट सकते हैं इसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है लेकिन 12 सीटों पर दलित वोट बैंक काफी प्रभावी है। अगर आप इन सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज करती है तो बीजेपी के लिए सत्ता की राह आसान नहीं होगी।
ये भी पढ़ेंः स्ट्रांग रूम, 3 लेयर सिक्योरिटी और CCTV; वोटिंग के बाद कैसे होती है बैलेट बॉक्स की सुरक्षा?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
11 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
9 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
13 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
16 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
16 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
17 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
19 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines