नतीजों से पहले केजरीवाल के दावे पर BJP का पलटवार, 15 करोड़ के ऑफर पर दिया जवाब

BJP reacts on AAP MLA recieved 15 Crore Offer: दिल्ली चुनाव के बाद AAP ने BJP पर बड़ा आरोप लगाया है। AAP का कहना है कि बीजेपी ने उनके कई प्रत्याशियों को 15 करोड़ का ऑफर दिया था। वहीं अब BJP ने AAP का दावों पर पलटवार किया है।

Arvind Kejriwal-Pm Modi
विज्ञापन

BJP on Arvind Kejriwal Claim: दिल्ली में मतदान के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया था। उनका कहना था कि BJP ने वोटिंग के बाद AAP के उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश की थी। BJP ने AAP के प्रत्याशियों को पार्टी में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। केजरीवाल के इस दावे से राजधानी की सियासत एक बार फिर से उफान पर थी। वहीं अब BJP ने केजरीवाल पर पलटवार किया है।

BJP ने क्या कहा?

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि AAP बैखलाई हुई है। उन्हें पता है कि वो चुनाव में हार रहे हैं। इसलिए वो ऐसे बेबुनियादी बयान दे रहे हैं। संजय सिंह या तो अपने झूठे बयानों के लिए माफी मांगे वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाएं।

विज्ञापन

AAP ने स्पाई कैमरा क्यों नहीं लगाया?

वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि संजय सिंह को नहीं भूलना चाहिए कि उनके पार्टी लीडर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पहले से ही झूठे आरोपों के चलते मानहानि का मुकदमा चल रहा है। अगर AAP के आरोपों में सच्चाई है तो उन्होंने अपना स्पाई कैमरा वहां क्यों नहीं लगाया जहां विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही थी?

क्या है केजरीवाल का दावा?

बता दें कि बीती रात अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट शेयर करते हुए कहा था कि पिछले 2 घंटे में AAP के 16 कैंडिडेट्स को पार्टी छोड़ने के फोन आए हैं। उन्हें 15-15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। वहीं सुल्तानपुर माजरा सीट से AAP के उम्मीदवार और दिल्ली सरकार में मंत्री मुकेश अहलावत का दावा है कि उन्हें भी BJP की तरफ से ऑफर मिला था।

विज्ञापन

संजय सिंह और CM आतिशी ने दिया बयान

AAP के सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारे लोगों को BJP से फोन आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि BJP ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। नतीजे आने से पहले ही वो इस तरह की तरकीबें अपना रहे हैं। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर BJP 50 सीटें जीत रही है तो उन्हें यह सब करने की क्या जरूरत है?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ