दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के तार अब फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ रहे हैं. यहां से जुड़े कई डॉक्टर पकड़े जा चुके हैं. अब एक और डॉक्टर के लापता होने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर के SMHS अस्पताल के पूर्व सहायक प्रोफेसर डॉ. निसार-उल-हसन लापता हैं. बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद से ही लापता हैं.
रिपोर्ट की मानें तो जम्मू-कश्मीर सरकार ने 2023 में कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के कारण डॉ. निसार-उल-हसन को बर्खास्त कर दिया था. इसके बाद से वह हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ गए थे, लेकिन जब दिल्ली में ब्लास्ट की घटना हुई, तब से ही वे लापता बताए जा रहे हैं.
बता दें कि 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच अल-फलाह विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि वह जांच में एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Video: कैसे एक डॉक्टर बना दिल्ली कार ब्लास्ट का मास्टरमाइंड? जानिए आतंकी नेटवर्क की कहानी
इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूछताछ के लिए 30 साल के डॉ. असमत शकील को हिरासत में लिया गया है. उसने जनवरी 2025 में बांग्लादेश से एमबीबीएस पूरा किया. वह डॉ. मुज़म्मिल शकील गनई की बहन है, जिन्हें पहले ही जैश-ए-मोहम्मद और एजीयूएच आतंकवादी मॉड्यूल में गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके साथ ही उरपारा शोपियां के डॉ. सुहैल अहमद पर्रा को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का पाकिस्तान से निकला कनेक्शन, संदिग्ध से पूछताछ में आतंकी संगठन जैश से जुड़े मिले तार
दिल्ली की ब्लास्ट की घटना में कथित तौर पर एक डॉ. उमर के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है. माना जा रहा है कि देश को दहलाने की साजिश रची जा रही थी. इसमें कई डॉक्टरों समेत 10 लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है.
संबंधित खबरें
CEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
7 mins agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
7 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
14 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
16 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
20 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
20 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
23 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines