Live Updates
Delhi Car Blast LIVE: भारत सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को माना आतंकवादी घटना
Delhi Car Blast LIVE: भारत सरकार ने दिल्ली विस्फोट को "राष्ट्र-विरोधी ताकतों" द्वारा की गई "आतंकवादी घटना" बताया.
Delhi Car Blast LIVE: आतंकी घटना स्थल पर तैनात हुई क्रेन
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में लाल किले के पास आतंकी घटना स्थल पर मलबा हटाने के लिए क्रेन तैनात की गई.
Delhi Car Blast LIVE: NIA और CSFL टीमें हुईं खंडावली गांव से हुईं रवाना
Delhi Car Blast LIVE: जांच करने के बाद, एनआईए अधिकारियों और सीएफएसएल की टीमें खंडावली गांव से रवाना हुईं, जहां फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट डीएल 10 CK 0458 को जब्त किया है, जिसके दिल्ली विस्फोट मामले में मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से जुड़े होने का संदेह है.
Delhi Car Blast LIVE: इस घटना के पीछे की ताकतें जल्द ही बेनकाब हो जाएंगे- JDU नेता
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली कार विस्फोट मामले पर जेडी(यू) नेता केसी त्यागी ने कहा, 'जिस तरह से यह घटना दिल्ली के बीचों-बीच हुई, वह चिंताजनक है. मैं केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करता हूं और मुझे उम्मीद है कि इस घटना के पीछे की ताकतें जल्द ही बेनकाब हो जाएंगी...'
Delhi Car Blast LIVE: ब्लास्ट मामले में एक और डॉक्टर को लिया गया हिरासत में
Delhi Car Blast LIVE: बेहिबाग कुलगाम के डॉ. जहूर नाइकू को पूछताछ के लिए दक्षिण कश्मीर में हिरासत में लिया गया.
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट से पहले मस्जिद में रुका था संदिग्ध उमर
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली हमले से पहले, मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर नबी रामलीला मैदान के पास आसफ अली रोड स्थित एक मस्जिद में रुका था. मस्जिद से निकलने के बाद, आरोपी सीधे सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में गया. उसने दोपहर करीब 3:19 बजे अपनी कार पार्किंग में खड़ी की. जांच एजेंसियां उमर के मोबाइल फोन और सिग्नल हिस्ट्री की जांच कर रही हैं.
Delhi Car Blast LIVE: पुलिस को मिली लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार
Delhi Car Blast LIVE: फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट DL 10 CK 0458 को पकड़ा है, जिसके दिल्ली ब्लास्ट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से जुड़े होने का संदेह है. यह खंदावली गांव के पास खड़ी मिली थी.
Delhi Car Blast LIVE: संदिग्धों के पास थी एक और कार, दिल्ली पुलिस कर रही तलाश
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली के सभी पुलिस थानों, पुलिस चौकियों और सीमा चौकियों को लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश के लिए अलर्ट कर दिया गया है. जांच में पता चला है कि संदिग्धों के पास हुंडई i20 के अलावा एक और कार भी थी. दिल्ली पुलिस की पांच टीमें कार की तलाश कर रही हैं. उत्तर प्रदेश और हरियाणा की पुलिस को भी लाल रंग की कार के बारे में अलर्ट कर दिया गया है. ये जानकारी दिल्ली पुलिस द्वारा सामने आई है.
Delhi Car Blast LIVE: घायलों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी
दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं. वह अभी अपनी भूटान की यात्रा खत्म करने के बाद दिल्ली पहुंचे हैं.
Delhi Car Blast LIVE: डॉ. शाहीन के भाई परवेज को किया गया गिरफ्तार
दिल्ली ब्लास्ट मामले में कल मढ़ियाव में छापेमारी हुई. इसमें कीपैड मोबाइल लैपटॉप धारदार हथियार हुए. बरामद एटीएस और जम्मू कश्मीर की पुलिस ने लिया फिर हिरासत में पूछताछ के बाद डॉ. शाहीन के भाई परवेज को गिरफ्तार किया गया.
Delhi Car Blast LIVE: 13 होटल और छात्रावास संचालकों के खिलाफ FIR
दिल्ली ब्लास्ट मामले में इंदौर पुलिस ने भी तलाशी अभियान चलाया. स्थानीय पुलिस थानों को गेस्ट की जानकारी नहीं दे पाने की वजह से 13 होटल और छात्रावास संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
Delhi Car Blast LIVE: उमर उन नबी की मां के डीएनए नमूने लिए
फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने संदिग्ध डॉ उमर उन नबी की मां के डीएनए नमूने लिए हैं. इसकी जांच के बाद कई नई जानकारियां सामने आ सकती हैं.
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट पर तुर्की का रिएक्शन
तुर्की ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की है. तुर्की विदेश मंत्रालय ने हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
Delhi Car Blast LIVE: सिक्योरिटी स्टाफ का करें सहयोग
दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने नोटिस जारी किया है. जिसमें दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट के मद्देनजर वकीलों को सिक्योरिटी स्टाफ के साथ सहयोग करने की बात कही गई है.
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट मामले में 6 मोबाइल बरामद
दिल्ली ब्लास्ट में परवेज अंसारी के घर से 6 मोबाइल बरामद एक इंटरनेशनल सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं. साथ ही कुछ मोबाइल की पैड वाले भी मिले हैं.
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में एनआईए के अधिकारी रवाना
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट मामले में गठित हुई NIA की टीम
दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसी NIA की टीम गठित हुई है. इसमें 10 अधिकारियों को रखा गया है. जांच करने वाले टीम में ADG विजय सखारे के नेतृत्व में जाचं की जाएगी. इस टीम में एक IG स्तर के अधिकारी समेत दो DIG, 3 SP और DSP रैंक के अधिकारी हैं.
Delhi Car Blast LIVE: मीटिंग के लिए कहां पहुंचे अमित शाह
दिल्ली ब्लास्ट मामले में आज अमित शाह CSC की बैठक लेने वाले हैं. मीटिंग के लिए पहुंच चुके हैं.
Delhi Car Blast LIVE: संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान की राजकीय यात्रा पर संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति आई है. इसमें 10 नवंबर को दिल्ली में हुए विस्फोट में हुई क्षति पर भूटान की शाही सरकार और जनता की ओर से हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई.
Joint Press Release on the State Visit to Bhutan by PM Narendra Modi - His Majesty The King conveyed the heartfelt condolences of the Royal Government and people of Bhutan on the tragic loss of precious lives in the explosion in Delhi on November 10 and offered prayers for swift… pic.twitter.com/qncdcxQPG5
— ANI (@ANI) November 12, 2025
Delhi Car Blast LIVE: लाल किले के पास की तस्वीरें
Delhi Car Blast LIVE: हमले के बाद कश्मीर घाटी में सुरक्षा कड़ी
दिल्ली में हुए विस्फोट के मद्देनजर, श्रीनगर शहर, सोपोर, अनंतनाग और पुलवामा जैसे प्रमुख शहरों सहित कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है.
Delhi Car Blast LIVE: अमित नाम का कार डीलर हिरासत में
दिल्ली ब्लास्ट में जिस कार का इस्तेमाल किया गया था, उस कार के डीलर को फरीदाबाद से हिरासत में लिया गया है. अमित नाम के शख्स ने उमर और तारिक को कार दिलाई थी.
Delhi Car Blast LIVE: कई ठिकानों पर तलाशी अभियान
शोपियां पुलिस शोपियां जिले में कई जगहों पर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर तलाशी ले रही है. जिन घरों की तलाशी ली जा रही है उनमें डॉ. हमीद फयाज (नदीगाम), मोहम्मद यूसुफ फलाही (चित्रगाम) और अन्य के घर शामिल हैं.
Delhi Car Blast LIVE: कार ब्लास्ट मामले में एक और डॉक्टर हिरासत में
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के खुर बटपोरा निवासी एक और डॉक्टर को बीती रात हिरासत में लिया गया है. उसकी पहचान डॉ. तजामुल के रूप में की गई है. वह श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में काम करता है.
Delhi Car Blast LIVE: सुरक्षा बल के जवान मौजूद
Delhi Car Blast LIVE: विस्फोट में जान गंवाने वाले अमर कटारिया के पिता ने क्या कहा?
लाल किला कार विस्फोट में जान गंवाने वाले अमर कटारिया के पिता जगदीश कटारिया की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि 'हमें अभी तक नहीं पता कि यह एक आतंकवादी हमला था या नहीं. उनकी भागीरथ पैलेस में एक दुकान थी और वे शाम 6:45 बजे के आसपास निकले थे, हो सकता है कि वे टैक्सी का इंतजार कर रहे हों.
Delhi Car Blast LIVE: घटनास्थल की ताजा तस्वीरें
दिल्ली में जहां पर ब्लास्ट हुआ, वहां पर आज सुबह ही ताजा तस्वीरें सामने आई हैं. 10 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था.
watch | Delhi: Latest visuals this morning from the spot where a blast occurred in a Hyundai i20 car near the Red Fort at around 7 pm on 10th November. Eight people died in the blast. pic.twitter.com/Y5ldyAd2HS
— ANI (@ANI) November 12, 2025
Delhi Car Blast LIVE: कनाडा के प्रधानमंत्री ने जताया दुख
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने सोमवार शाम दिल्ली में हुए विस्फोट पर दुख जताया है.
Delhi Car Blast LIVE: LOC के पास कई लोगों को हिरासत में लिया
कार ब्लास्ट मामले में पूरे देश में पुलिस एक्टिव है. राजौरी पुलिस ने भी LOC के पास रहने वाले दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें से कुछ पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क में पाए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका कोई दिल्ली धमाके से कनेक्शन नहीं मिला है, लेकिन पूछताछ की जा रही है.
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ी
दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद दिल्ली बॉर्डर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही ब्लास्ट में हाई ग्रेड मिलिट्री एक्सप्लोसिव के इस्तेमाल किए जाने का भी शक जताया जा रहा है.
Delhi Car Blast LIVE Updates: 10 नवंबर की शाम को दिल्ली में लाल किला के पास धमाका हुआ. ये धमाका एक कार में किया गया. इसमें कई लोग घायल हुए और 10 लोगों की मौत हो गई. राजधानी में हुए इस धमाके से पूरा देश हिल गया. सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठने लगे, लेकिन जांच एजेंसियों ने इस मामले से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही उनके जरिए इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. ब्लास्ट के बाद लाल किला भी तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया. साथ ही दिल्ली बॉर्डर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. धमाके से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
53 mins agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
2 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
6 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
7 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines