Vimal Kaushik
Read More
---विज्ञापन---
Delhi Ashok Vihar Gang War Double Murder: दिल्ली के अशोक विहार थाना इलाके में गैंगवार में दो लोगों की हत्या कर दी गई। सोमवार देर शाम दो गुटों में जेलर बाग में ताबड़तोड़ फायरिंग और चाकूबाजी की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।
घटना की जानकारी के बाद अशोक विहार थाना पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना में रघु नाम के बदमाश की गोली मारकर हत्या की गई है, जबकि अजय उर्फ भूरा की चाकू मारकर हत्या की गई है।
पुलिस के मुताबिक, अशोक विहार इलाके के जेलर बाग के रहने वाले बदमाश डब्ल्यू को पहले रघु और अजय ने गोली मारी थी। अजय, रघु और एक अन्य बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए डब्ल्यू के घर के बाहर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों बदमाशों ने डब्ल्यू को तीन गोलियां मारी। इसके बाद डब्ल्यू के गुर्गों ने रघु और भूरा की हत्या कर दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।