टीचर बनी हैवान! प्ले स्कूल में 3 साल के मासूम को पहले कुर्सी से बांधा, फिर जड़े थप्पड़

Delhi News: माता-पिता अपने बच्चे को प्ले स्कूल में इसलिए भेजते हैं, ताकि वो नर्सरी से पहले शुरुआती नॉलेज हासिल कर सकें, लेकिन अगर प्ले स्कूल में बच्चे के साथ जुल्म हो जाए, तो ये बाद सुनकर ही खौफ पैदा हो जाता है, ऐसा ही मामला दिल्ली से सामने आया है.

Play School

दिल्ली के प्ले स्कूल में बच्चे के साथ जुल्म (AI Generated Image)

Child Slapped in Delhi’s Play School: दिल्ली के जफराबाद में एक प्लेस्कूल में एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है. सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक 3 साल के बच्चे को काबू में करने, थप्पड़ मारने और उसके कान खींचने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस कथित मारपीट के बाद बच्चे के कान और आंखों में सूजन आ गई और उसे चोटें भी आईं.

विज्ञापन

कान के पास सूजन

ये मामला 18 अगस्त को तब सामने आया जब बच्चा स्कूल से घर लौटा तो उसकी आंखें और कान सूजे हुए थे और उसे उल्टी भी हो रही थी. परेशान परिवार उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गया. बच्चे के पिता ने एएनआई को बताया कि डॉक्टर ने पाया कि दोनों कान के पर्दों के आसपास गंभीर सूजन थी और उन्होंने CBC और CT स्कैन जैसे मेडिकल टेस्ट करवाने की सलाह दी. बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने परिवार को बताया कि चोटें बार-बार की गई शारीरिक मारपीट और कान खींचने जैसी लग रही थीं.

विज्ञापन

पिता ने CCTV फुटेज की मांग की

मामले की जानकारी हासिल करने के लिए पिता प्लेस्कूल गए. उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ और एक टीचर ने बच्चे को चोट पहुंचाने की बात से इनकार किया. इसके बाद उन्होंने CCTV रिकॉर्डिंग दिखाने को कहा. उनके मुताबिक, स्कूल ने फुटेज दिखाने के लिए 1,500 रुपये मांगे और शुरू में सिर्फ एक कैमरे की रिकॉर्डिंग दिखाई.

क्लासरूम की फुटेज दिखाने पर जोर देने के बाद, पिता ने बताया कि उन्होंने 18 अगस्त की परेशान करने वाली तस्वीरें देखीं. कथित तौर पर बच्चे को बेल्ट या स्ट्रैप से तकरीबन 3 घंटे तक कुर्सी से बांधकर रखा गया था. फुटेज में दिखा कि बच्चा आजाद होने की कोशिश कर रहा था, फिर उसे पीटा गया और फिर कान खींचा गया. बाद में पिता ने 16 और 17 अगस्त की रिकॉर्डिंग भी देखी और आरोप लगाया कि उन दिनों भी ऐसी ही घटनाएं हुई थीं.

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की FIR

स्कूल स्टाफ ने कथित तौर पर दावा किया कि बच्चा बहुत ज्यादा चंचल (हाइपरएक्टिव) था, लेकिन उसके पिता का कहना था कि अगर बिहेवियर से जुड़ी कोई परेशानी थी तो स्कूल को परिवार को बताना चाहिए था. परिवार पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद 28 अगस्त को POCSO एक्ट समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई. प्लेस्कूल से जुड़ी एक मेड को हिरासत में लिया गया है. पुलिस टीचर और दूसरे स्टाफ मेंबर्स की कथित भूमिका की जांच कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ