'शौकीनों' ने कर दिया मालामाल, एक साल में केजरीवाल सरकार ने कमाए 7000 करोड़ रुपये
Edited By jp Yadav

delhi liquor sale
Edited By jp Yadav

delhi liquor sale
Bumper consumption of alcohol in Delhi: शराब के शौकीनों की वजह से दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के लिए राहत की खबर आई है। ताजा आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि शराब के शौकीनों की वजह से दिल्ली सरकार रोजाना 21 करोड़ रुपये कमाती है। अगर एक वर्ष की बात करें तो सितंबर, 2022 से अगस्त 2023 के बीच दिल्ली सरकार को 7000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है।
दिल्ली के लोग रोजाना 18 लाख बोतल शराब रोजाना गटक जाते हैं, हालांकि इनमें यूपी के लोग भी शामिल हैं, जो दिल्ली में सस्ती शराब खरीदते हैं। दिल्ली आबकारी विभाग से जुड़े अधिकारी के अनुसार, सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 के दौरान राज्य को शराब के शौकीनों ने 7285 करोड़ रुपये की कमाई करवा दी।
सच बात तो यहा है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021 के तहत आम आदमी पार्टी सरकार ने शराब की बिक्री के जरिए मोटी और शानदार कमाई की है। आंकड़ा बताता है कि एक साल के भीतर दिल्लीवालों ने शराब की 61 करोड़ बोतल खरीदी और गटक गए। इसके चलते सरकार के राजस्व में एक साल के दौरान 7285 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें 2013 करोड़ रुपये वैट के रूप में आया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: