DDA की नई प्लॉट योजना में 'पुराने फ्लैट वालों' को भी फायदा, कहां शुरू होगी स्कीम?

DDA New Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण रेजिडेंशियल प्लॉट योजना लाने की तैयारी में है। इसके लिए कुछ प्लॉट्स की पहचान कर ली गई है। इसमें खास बात ये है कि नई योजना के साथ पुराने फ्लैट्स के लिए भी काम किया जाएगा।

DDA New Scheme

DDA New Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कई फ्लैट योजनाएं निकाली हैं, जिसमें से अभी भी कई योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं में अगर आप अप्लाई नहीं कर पाएं हैं, तो आने वाली प्लॉट योजना में अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, साउथ दिल्ली के पॉश इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण नई स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है। DDA ने इसके लिए प्लॉट्स की पहचान भी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत रेजिडेंशियल प्लॉट ई-नीलामी के जरिए दिए जाएंगे। यह प्लॉट दिल्ली के वसंत कुंज सेक्टर डी6 में लॉन्च होंगे।

विज्ञापन

काम किया गया शुरू

DDA ने 118 प्लॉट की पहचान कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्लॉट की लिमिट तय करने और बाकी जरूरी सुविधाओं के लिए एक एजेंसी को काम देने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। आमतौर पर DDA सस्ते और महंगे हर तरह के फ्लैट प्लॉट लेकर आता है। इस स्कीम में प्लॉट का प्राइज क्या रहेगा, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। जल्द ही इससे जुड़ी पूरी जानकारी DDA की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

विज्ञापन

पुरानी सोसायटियों पर भी होगा काम

नई योजना के साथ DDA ने सेक्टर D6 वसंत कुंज मेगा हाउसिंग के गंगा, यमुना, नर्मदा और सरस्वती ब्लॉक की समस्याओं को सुलझाने का प्लान भी बनाया है। दरअसल, यहां पर लोग बहुत समय से पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको देखते हुए यहां पर पार्किंग भी बनाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इससे करीब 1,904 फ्लैटों के लोगों को राहत मिलेगी। योजना में सभी बेसिक जरूरतों का काम करने के लिए लगभग 7.5 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन

DDA की अन्य योजनाएं

प्राधिकरण की अपना घर आवास योजना अभी भी चल रही है, जिसकी आखिरी तारीख 26.8. 2025 है। अभी इसके तहत फ्लैटों की बुकिंग की जा रही है। यह योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निकाली गई है। इस योजना को LIG, MIG और EWS वर्गों के लिए निकाला गया है, जिसमें बुकिंग अमाउंट भी अलग-अलग रखा गया है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ