हाथ में मंजीरा लेकर देसी अंदाज में थिरके राजस्थान के डिप्टी सीएम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस

राजस्थान की भजनलाल सरकार में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद्र बैरवा का देसी अंदाज लोगों के सामने आया है। उन्होंने फागी के भोजपुरा गांव में मंजीरा थामकर लोकगीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया। अब लोग सोशल मीडिया पर उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं।

Rajasthan Deputy CM Premchand Bairwa

जमकर थिरके डिप्टी सीएम

राजस्थान की सियासत में सादगी और संस्कृति का अनूठा संगम तब देखने को मिला, जब उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने फागी के भोजपुरा गांव में मंजीरा थामकर लोकगीतों की धुन पर जमकर डांस किया। यह नजारा न केवल स्थानीय लोगों के लिए यादगार रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। तेजाजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान बैरवा का यह देसी अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है।

डिप्टी सीएम ने बजाया मंजीरा

फागी के भोजपुरा गांव में आयोजित तेजाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस मौके पर जब लोकगीतों की मधुर धुनें गूंजीं, तो माहौल में उत्साह भर गया। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने इस अवसर को और खास बना दिया। उन्होंने मंच की बजाय माटी को गले लगाया और मंजीरा थामकर कार्यकर्ताओं के साथ ताल से ताल मिलाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

डिप्टी सीएम बैरवा के नृत्य इस पल को लोगों ने कैमरों ने कैद करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

सादगी की हो रही है तारीफ

राजनीति में जहां अक्सर औपचारिकता और दिखावे का बोलबाला रहता है, वहां प्रेमचंद बैरवा का यह देसी अंदाज उनकी सादगी का प्रतीक है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग उनके इस सहज स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘जीवन में आनंद होना चाहिए… डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का देसी डांस,’। जबकि एक अन्य ने इसे ‘हमारे डिप्टी सीएम के नृत्य की अनूठी झलक’ बताया।

यह पहली बार नहीं है जब बैरवा ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता हो। एक साधारण दलित परिवार से आने वाले बैरवा, जो दूदू से दूसरी बार विधायक हैं, हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। उनकी यह छवि उन्हें राजस्थान की जनता के बीच खास बनाती है।

बैरवा की राजनीतिक यात्रा

प्रेमचंद बैरवा, जो दिसंबर 2023 से राजस्थान के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। दूदू विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए बैरवा ने 2023 के चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल नगर को 35,743 वोटों के अंतर से हराया था। उनके पास उच्च और तकनीकी शिक्षा, सड़क परिवहन और राजमार्ग, और आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ