News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Explained Weight loss drug Wegovy: वजन घटाने के लिए लोग अक्सर आसान और तेज़ उपायों की तलाश करते हैं, जिसके चलते बाजार में फैट लॉस पिल्स, सप्लीमेंट्स, पाउडर और इंजेक्शंस की भरमार है। इसी कड़ी में वजन घटाने की नई दवा भारत में लॉन्च हुई है। नोवो नॉर्डिस्क ने गत 24 जून को अपनी वेट लॉस ड्रग वेगोवी को भारत में उतारा। भारत में मौंजारो के बाद वेगोवी दूसरी वेट लॉस इंजेक्शन दवा है जिसे आधिकारिक रूप से मंजूरी मिली है। अन्य देशों में मौंजारो, वेगोवी और ओजेम्पिक तीनों को डायबिटीज और वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
🚨 Novo Nordisk launched its weight-loss drug, Wegovy, in India.
The price starts at Rs 17,345 per pen for 0.25 mg. pic.twitter.com/z3tKvQMCYb
---विज्ञापन---— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) June 25, 2025
वेगोवी दरअसल सेमाग्लूटाइड का हाई-डोज वर्जन है, जो शरीर में एक प्राकृतिक हार्मोन की तरह काम करता है। यह इंजेक्शन मस्तिष्क के उन हिस्सों को टारगेट करता है जो भूख और क्रेविंग को नियंत्रित करते हैं। मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. शशांक जोशी के अनुसार, वेगोवी मोटापे से जूझ रहे डायबिटीज मरीजों के लिए एक टिकाऊ समाधान है। यह मेटाबॉलिक संतुलन को बहाल करता है और कई महिलाओं के लिए भी लाभकारी है जो डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने या पीसीओएस की समस्या से जूझ रही हैं।
मैक्स हेल्थकेयर के चेयरमैन डॉ. अंबरीश मिथल का कहना है,जो लोग पहले से दिल की बीमारियों के शिकार हैं, उनके लिए वेगोवी बीमारियों का खतरा 20% तक कम कर सकता है। एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल के डॉ. मुफ्फजल लकड़वाला का मानना है कि वेगोवी सिर्फ दवा नहीं बल्कि सोच को बदलने वाला इलाज है। यह मोटापे की जड़ तक पहुंचता है, जो समय के साथ कैंसर, बांझपन और डायबिटीज जैसे रोगों की वजह बनता है।
Novo Nordisk launches blockbuster weight loss drug Wegovy in India
The drug will follow a four-week cycle for dosage, starting with the smallest dose of 0.25 mg per week for four weeks, followed by a gradual increase in dosagehttps://t.co/cqNcwOxask pic.twitter.com/hLl2gGKbHO
— Amit Paranjape (@aparanjape) June 25, 2025
---विज्ञापन---
0.25 mg
0.5 mg
1 mg
1.7 mg
2.4 mg
डॉक्टर मरीज की स्थिति और टॉलरेंस के अनुसार सही डोज तय करते हैं। इसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये से 15,000 रुपये प्रति इंजेक्शन हो सकती है, हालांकि यह शहर, मेडिकल स्टोर और ब्रांडिंग के अनुसार बदल सकती है।
वेगोवी एक प्रभावशाली वेट लॉस ड्रग है, लेकिन इसका इस्तेमाल बिना चिकित्सकीय सलाह के न करें। यह दवा किसी मैजिक क्योर की तरह नहीं बल्कि लाइफस्टाइल चेंज के सपोर्ट टूल की तरह काम करती है। यह दवा केवल डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन पर ही ली जानी चाहिए। स्वयंसेवी या ओवरडोज़ का प्रयास गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।