News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Indigo Monsoon Flight Sale offer: इंडिगो (IndiGo) ने अपने कस्टमर्स के लिए चुनिंदा घरेलू और विदेशी डेस्टिनेशन के लिए बेहद सस्ते में हवाई टिकट ऑफर की है। 29 जून को रात 12 बजे से पहले तक इस ऑफर का लाभ मिल सकेगा। ट्रैवल पीरियड 01 जुलाई 2025 से 21 सितंबर 2025 के बीच हो सकता है। यात्री अपनी टिकट इंडिगो वेबसाइट goindigo.in, इंडिगो मोबाइल ऐप, IndiGo 6ESkai, IndiGo WhatsApp (+917065145858) या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर वेबसाइट पर करवा सकते हैं।
इस ऑफर पीरियड के दौरान इकोनॉमी क्लास का एकतरफा किराया चुनिंदा घरेलू रूट पर केवल 1499 रुपये और चुनिंदा विदेशी रूट 4,399/- रुपये लगेगा। अगर लंबी दूरी की यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाना चाहते हैं तो IndiGoStretch सीट्स का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें अधिक लेगरूम, USB-C चार्जिंग पोर्ट, पावर सॉकेट और PED होल्डर जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है।
IndiGo’s Monsoon Sale is live. Enjoy domestic fares starting at ₹1,499, international fares starting at ₹4,399 and much more on #IndiGoStretch.
Book now: https://t.co/GvIBx018Me. Hurry, the offer ends on 29th June, 2025. #goIndiGo pic.twitter.com/9a5P0XV7iq
---विज्ञापन---— IndiGo (@IndiGo6E) June 24, 2025
इस सीमित अवधि की सेल में बुक की गई टिकटों पर आप जुलाई से सितंबर 2025 के बीच सफर कर सकते हैं। सेल में सिर्फ सस्ती टिकट ही नहीं, बल्कि कई ऐड-ऑन सर्विसेज पर भी भारी छूट दी जा रही है, जिससे आपकी यात्रा और भी आरामदायक और बजट फ्रेंडली हो जाएगी।

इंडिगो बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी व्यक्ति के प्रति किसी भी दायित्व के बिना इस ऑफर को बढ़ाने, वापस लेने या समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। इसके अलावा, इंडिगो बिना किसी पूर्व सूचना के और समय-समय पर, बिना कोई कारण बताए, इस ऑफर की सभी या किसी भी शर्त को जोड़ने, संशोधित करने या बदलने का अधिकार सुरक्षित रखता है, चाहे वह इस ऑफर के समान हो या नहीं। यह ऑफर भारत में लागू कानूनों के अनुसार शासित और व्याख्या किया जाएगा और इस ऑफर से संबंधित सभी मामले नई दिल्ली की अदालतों के अनन्य क्षेत्राधिकार के अधीन होंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।