दिल्ली के 62 लाख वाहन फिर चलेंगे या नहीं? फैसला आज, CAQM के पास है सरकार की अपील

Delhi Government Request For Vehicle: दिल्ली सरकार ने सीक्यूएम को पत्र भेज इस बात की चर्चा के लिए रिक्वेस्ट की है कि वे बैन किए गए वाहनों पर चर्चा करें। आज समिति इस पर चर्चा कर फैसला सुना सकती है।

Source-ani
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

पिछले शुक्रवार को दिल्ली सरकार द्वारा पुराने वाहनों पर रोक के फैसले को रोका था क्योंकि सरकार का मानना था कि ये कार्य मुश्किल है और अभी तकनीकी सिस्टम तैयार नहीं है। सरकार का कहना है कि कोई गाड़ी 10 या 15 साल पुरानी है, सिर्फ इसलिए उसे कबाड़ नहीं माना जाना सकता है। जबकि सही मापदंड यह होना चाहिए कि उस गाड़ी से वातावरण में वास्तव में कितना प्रदूषण फैल रहा है।

विज्ञापन

आज हो सकती है बैठक?

CAQM के अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार को बैठक हो सकती है। इस मीटिंग का समय दोपहर 3:30 बजे का बताया गया है। यह बैठक वायु गुणवत्ता आयोग की होगी, जिसमें CAQM के सदस्य और NCR के सरकारी प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं। इस चर्चा में दो मुख्य बातों पर विस्तार से चर्चा होगी। निर्देश संख्या 89 इसका मतलब है पुरानी गाड़ियों को ईंधन ना देने वाला आदेश और दूसरा दिल्ली सरकार का पत्र, जिसमें इस आदेश को रोकने की अपील की गई है।

विज्ञापन

क्या CAQM गाड़ियां जब्त कर सकता है?

नहीं,  CAQM के पास गाड़ियों को जब्त करने का कोई अधिकार नहीं है। यह एक केंद्रीय आयोग है, जो NCR और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने का काम करता है। गाड़ियों को जब्त करने का अधिकार दिल्ली का परिवहन विभाग, RTO और ट्रैफिक पुलिस के पास है।

कितनी गाड़ियों पर रोक?

दिल्ली सरकार द्वारा लगभग 62 लाख पुराने वाहनों पर रोक का आदेश दिया गया था, जिसमें 41 लाख दोपहिया और 18 लाख चार पहिया वाहन शामिल है। हालांकि, आज बैठक के बाद भी यदि सरकार को जरूरत पड़ी तो वह सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटका सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ