दुनिया के 7 अजूबे कौन से हैं? जिनका 7 जुलाई को ही हुआ था ऐलान, ताजमहल ने पाया था 7वां स्थान

7 July History: किसी भी विषेश चीज को बताने के लिए उदाहरण के तौर पर दुनिया के 7 अजूबों का जिक्र किया जाता है। जैसा कि सब जानते हैं कि इसमें भारत का ताजमहल भी शामिल है। दरअसल, आज ही की तारीख में अजूबों का ऐलान किया गया था।

7 wonders of the world

Photo Credit- Social Media

7 July History: 7 जुलाई 2007 को न्यू7वंडर्स फाउंडेशन ने दुनिया के 7 नए अजूबों की घोषणा की थी। यह अभियान साल 2001 में शुरू किया गया, जिसमें दुनियाभर के लोगों से वोटिंग कराई गई। उनसे अपने पसंदीदा जगहों को चुनने के लिए कहा गया। शुरुआत में इस लिस्ट में 200 स्मारकों को शामिल गया, जिनमें से केवल 7 को चुना गया। इसमें भारत का ताजमहल भी शामिल है। वे 7 जगह कौन सी हैं, जिन्हें अजूबों में शामिल किया गया?

विज्ञापन

1- चीन की दीवार

7 अजूबों में चीन की दीवार का नाम शामिल है। यह दीवार 6500 किलोमीटर लंबी है। वहीं, इसकी ऊंचाई 35 फीट है। दीवार को बनाने का काम पांचवी सदी ईसा पूर्व से शुरू होकर 16वीं सदी तक जारी रहा था।

विज्ञापन

2- पेट्रा (जॉर्डन)

पश्चिमी एशिया के जॉर्डन में बना पेट्रा एक खास तरह का शहर है, जो लाल बलुआ पत्थरों से बनाया गया है। इसमें ओपन स्टेडियम, 138 फुट ऊंचा मंदिर और नहर-तालाब भी बनाए गए हैं। यहां की बिल्डिंग की दीवारों पर बेहद खूबसूरत नक्काशी बनी हुई है।

विज्ञापन

3- क्राइस्ट द रिडीमर (ब्राजील)

यह ‘क्राइस्ट द रिडीमर’ नाम की मूर्ति है, जो ब्राजील के रियो डी जेनेरो में कार्कोवैडो पर्वत की चोटी पर बनी है। यह करीब 32 मीटर ऊंची है, इसका वजन 700 टन बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका काम 1922 से 1931 के बीच किया गया।

4- माचू पिचू (पेरू)

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में यह माचू पिच्चू नाम का शहर बना है। यह जमीन से 2430 फीट ऊंचाई पर बना है, जिसका निर्माण 15वीं शताब्दी में किया गया था।

विज्ञापन

5- चिचेन इट्जा (मेक्सिको)

चिचेन इट्जा माया मेक्सिको में बना है। यहां पर कुकुल्कन का पिरामिड, चाक मूल के मंदिर, हजार पिलरों का हॉल और कैदियों के लिए खेल के मैदान भी बनाए गए हैं। कुकुल्कन के पिरामिड की ऊंचाई 79 फीट है। साथ ही इसमें एक चबूतरा ऐसा बना है, जो साल के 365वें दिन को बताता है।

6- रोमन कोलोसियम (इटली)

कोलोसियम का निर्माण सम्राट वेस्पासियन के शासनकाल में 72 ई. से 80 ई. के बीच किया गया था। यह पत्थर और कंक्रीट से निर्मित किया गया। इसमें अलग-अलग तरह के मनोरंजन के आयोजन किए जाते थे।

विज्ञापन

7- ताजमहल (भारत)

भारत में मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी की याद में ताजमहल का निर्माण कराया था। इसको मुहब्बत की निशानी माना जाता है। संगमरमर से बने इस ताजमहल को आज ही के दिन 7वें अजूबे के तौर पर शामिल किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका निर्माण 1628 से 1658 तक किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ