फुट ओवरब्रिज पर ही चढ़ा दिया ऑटो, लोग बोले- 'अरे मुन्ना' तुने यह कर दिया; Watch Video

Delhi man runs auto on foot overbridge

Delhi man runs auto on foot overbridge

Delhi Man Auto Run Foot Overbridge : देशभर के मेट्रो शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है। इसके चलते कई बार लोगों को बड़ी दिक्कतें पेश आती हैं। जाम से बचने के लिए लोग कई बार शॉर्ट कट लेने की भी कोशिश करते हैं, जिसके चलते कई बार उनका सफर तो आसान हो जाता है, लेकिन अन्य लोगों को दिक्कत पेश आती है और कई बार तो जान पर भी बन आती है। देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

विज्ञापन

पिछले दिनों दक्षिण दिल्ली के हमदर्द नगर रेड लाइट संगम विहार ट्रैफिक सर्किल पर जाम के चलते एक ऑटो चालक ने ऐसी हिमाकत की, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इस ऑटो चालक ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अपना ऑटो फुट ओवरब्रिज पर ही चढ़ा दिया। यह पूरी घटना 3 सितंबर यानी रविवार की बताई जा रही है।

विज्ञापन

अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, ऑटो ड्राइवर का कहना है कि भारी जाम था, इसलिए उसने ऐसा किया। वहीं, जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर मुन्ना और उसके साथी अमित को गुरफ्तार कर लिया है। वहीं, पड़ोसियों ने भी मुन्ना की इस हरकत हैरानी जताई है और कहा कि मुन्ना ने अच्छा काम नहीं किया। इससे किसी को शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती थी।

धक्का देकर चढ़ा दिया ऑटो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, ऑटो को एक शख्स धक्का दे रहा है, जबकि एक अन्य शख्स धक्का लगा रहा है। इस दौरान वहां पर खड़ी भीड़ उसे ऐसा नहीं करने को कह रही है, लेकिन ऑटो ड्राइवर किसी की नहीं सुनता है और वाहन फ्लाईओवर पर चढ़ा देता है।

विज्ञापन

इस बीच मौका पाकर धक्का देने वाला शख्स ऑटो में बैठकर फरार हो जाता है। उधर, चंदन चौधरी (पुलिस आयुक्त, दक्षिण दिल्ली) ने इस पूरी घटना के बाबत बताया कि ऑटो चालक मुन्ना और धक्का लगाने वाला अमित दोनों संगम विहार के रहने वाले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के हमदर्द नगर लाल बत्ती के पास संगम विहार ट्रैफिक सर्किल पर लंबा जाम लगा हुआ था। काफी देर तक ऑटो चालक ने इंतजार किया फिर उसने अपना ऑटो फुट ओवरब्रिज पर चढ़ा दिया। हैरत की बात यह है कि जिस समय यह ऑटो फुट ओवरब्रिज पर चढ़ाया जा रहा था, उस दौरान वहां से भीड़ भी गुजर रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ