Monsoon Update: दिल्ली-NCR में बरसे बादल, 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

IMD Monsoon Update: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज मानसून की बारिश होने से मौसम सुहाना है। मौसम विभाग ने आज 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने का अलर्ट दिया है। वहीं अगले 7 दिन देश के 15 से ज्यादों राज्यों में भी बादल बरसेंगे। पढ़ें मौसम को लेकर IMD का अपडेट…

Delhi NCR Rain | Monsoon Update | Weather Forecast

दिल्ली-एनसीआर में हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने से गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन

Delhi Monsoon Update: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज मौसम सुहाना है। आसमान में घने काले बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं रिमझिम बारिश भी हुई। मानसून के बादल बरसने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 दिन रविवार और सोमवार को बारिश होने का यलो अलर्ट दिया हुआ था। बीते दिन भी मौसम सुहाना रहा और हवाएं चलने के साथ हल्के बादल बरसे। आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ और हवाओं को साथ बूंदाबांदी हो रही है। आज दिनभर दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की भविष्यवाणी है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। ऐसे में आज 7 जुलाई से 9 जुलाई तक छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 6-7 दिन उत्तर-पश्चिम, पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। आज हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी बहुत अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Advertisment

 

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम?

दिल्ली-NCR में बीते दिन रविवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं। दूसरी ओर, बीते दिन पूर्वी राजस्थान, ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, गुजरात क्षेत्र, दक्षिण कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

बीते दिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल, तटीय कर्नाटक में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तर कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से केरल, दक्षिण कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मराठावाड़ा, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य
प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में भी हवाओं का दौर देखने को मिला।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ