मरते दम तक कांटा गर्ल क्यों रहना चाहती थीं शेफाली जरीवाला? इंटरव्यू में खुद बताई थी वजह

Shefali Jariwala Death latest Update: बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला मरते दम तक कांटा गर्ल के नाम पर मशहूर रहना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने खुद यह स्टेटमेंट बिग बॉस 13 के को एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में दिया था। गौरतलब है कि 2002 में कांटा लगा गाना रिलीज होते ही जबरदस्त वायरल हुआ था। यूट्यूब में इस गाने को करीब 10 करोड़ बार देखा गया था।

Shefali Jariwala last wish

Shefali Jariwala Death latest Update: ‘दुनिया में सिर्फ एक ही ‘कांटा लगा गर्ल’ हो सकती है और वो सिर्फ मैं ही हूं। मैं मरते दम तक ‘कांटा लगा गर्ल’ के रूप में ही मशहूर रहना चाहती हूं।” यह कहना था शेफाली जरीवाला का, जो इस एक गाने की वजह से रातों रात स्टार बन गईं थीं। शेफाली जरीवाला के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू क्लिप वायरल हो रहा है, जो अब उनकी ‘आखिरी ख्वाहिश’ के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

यह इंटरव्यू उन्होंने अपने ‘बिग बॉस 13’ के साथी पारस छाबड़ा को दिया था। इस वीडियो में पारस उनसे पूछते हैं कि क्या वे ‘कांटा लगा गर्ल’ कहलाने से कभी थकती नहीं हैं? इस पर शेफाली मुस्कुराकर जवाब देती हैं, कभी नहीं… पूरी दुनिया में केवल एक ही कांटा लगा गर्ल हो सकती है और वह मैं हूं। मुझे यह पहचान बहुत पसंद है। और मैं मरते दम तक कांटा लगा गर्ल के रूप में ही जानी जाना चाहती हूं।

विज्ञापन

एक गाने से बदली जिंदगी

साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो कांटा लगा ने इंडियन पॉप कल्चर में तहलका मचा दिया था। शेफाली की बोल्डनेस और अनोखा स्टाइल युवाओं में खूब पसंद किया गया। इस गाने ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ बना दिया और यह पहचान उनके साथ पूरी जिंदगी जुड़ी रही।
इसके बाद उन्होंने फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी अभिनय किया, जिसमें वे सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ नजर आईं। हालांकि फिल्मों में उनका सफर छोटा रहा, लेकिन छोटे पर्दे पर उन्होंने बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज़ से फिर से लोगों का ध्यान खींचा।

विज्ञापन

परिवार और इंडस्ट्री में शोक की लहर

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद अस्पताल के बाहर का नज़ारा दिल तोड़ देने वाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मां इस खबर से लगभग बेहोश हो गईं और पति पराग त्यागी को रोते हुए देखा गया। शेफाली की निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा मजबूती से हर हालात का सामना किया। भले ही शेफाली को ‘कांटा लगा’ के कारण प्रसिद्धि मिली, लेकिन उनकी शख्सियत सिर्फ एक गाने तक सीमित नहीं थी।

‘कांटा लगा गर्ल’ वाला अंदाज़ हमेशा रहेगा याद

वे एक मजबूत, आत्मनिर्भर और बेबाक महिला थीं। ‘बिग बॉस 13’ के दौरान उन्होंने अपने विचारों को बिना झिझक सबके सामने रखा और एक स्वतंत्र सोच रखने वाली महिला के तौर पर उभरीं। शेफाली जरीवाला ने भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी मुस्कान, उनकी पहचान और उनका ‘कांटा लगा गर्ल’ वाला अंदाज़ हमेशा याद रखा जाएगा और आज, हर कोई उन्हें उसी नाम से याद कर रहा है। उनकी आखिरी ख्वाहिश ने फैंस के दिलों को छू लिया है और एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि सच्चा स्टार कभी मरता नहीं, वो यादों में हमेशा जिंदा रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ