Delhi News: राजधानी दिल्ली से एक बेहद हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने न सिर्फ आम लोगों बल्कि रात को दफ्तर से घर आने वाले लोगों को भी खौफ में डाल दिया है। दरअसल, इस घटना में कुछ ठगों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर एक लग्जरी कार शोरूम के मैनेजर को बीच सड़क पर रोक लिया और उसे बंधक बनाकर उससे शोरूम के 30 लाख रुपये कैश लूट लिया। यह घटना उस समय हुई जब मैनेजर दिल्ली के मशहूर पांच सितारा होटल अशोका में स्थित कार शोरूम से अपनी शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहा था। बता दें कि फिलहाल पुलिस ने मामला को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला क्या था।
क्या है पूरी बात?
असल मे यह घटना 20 जून की रात का है। अनिल जो दिल्ली के लग्जरी होटल अशोका में मौजूद कार शोरूम में मैनेजर की पोस्ट पर काम कर रहा है। जब वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे, तो उन्हें रास्ते में कुछ लोगों द्वारा रोका गया है। इनमें एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था तो दूसरा सादी वर्दी में था। इन्होंने खुद को ईडी अफसर बताया और मैनेजर को धमकाते हुए गाड़ी की डिग्गी में मौजूद 30 लाख रुपए कैश से भरा बैग लिया और फरार हो गए।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
फर्जी अधिकारियों ने अनिल को रजोकरी इलाके में एक सुनसान जगह ले जाकर उनकी गाड़ी की डिग्गी में शोरूम के 30 लाख रुपयों वाला बैग हथिया लिया और कहा कि उन्हें ईडी के दफ्तर बुलाया जाएगा और आपको पूछताछ के लिए आना होगा, तुम्हारे शोरूम में हवाला का पैसा आ रहा है ऐसी धमकी दी गई है।
2 जुलाई को की गई शिकायत
घटना के बाद पीड़ित अनिल ने 2 जुलाई को चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है लेकिन कुछ और आरोपियों को पकड़ना बाकि है। इसलिए, पुलिस ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है क्योंकि ऐसे में फरार आरोपी गायब हो सकते है। वहीं, दिल्ली पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।