---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Air Quality: लगातार खराब हो रही है दिल्ली की हवा, AQI पहुंचा 214

Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा में लगातार जहर घुल रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में अक्टूबर 2023 में दिल्ली में वायु गुणवत्ता पिछले तीन वर्षों में सबसे खराब रही है। इस महीने AQI 214 दर्ज की गई।

---विज्ञापन---

Delhi Air Quality: पिछले वर्षों की तुलना में अक्टूबर 2023 में दिल्ली में वायु गुणवत्ता पिछले तीन वर्षों में सबसे खराब रही है। इस महीने औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 214 है, जो पिछले साल दर्ज 210 से अधिक है। 2021 में सबसे स्वच्छ अक्टूबर (AQI 173) रिकॉर्ड किए गए थे। वर्षा की कमी हवा की गुणवत्ता को प्रभावित किया। क्योंकि, बारिश से एयर क्वालिटी में सुधार होता है। इस साल अक्टूबर में महज एक बरसाता का दिन था, जबकि पिछले वर्षों में अक्टूबर में छह से सात दिन बरसात के थे।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब (Delhi Air Quality)

CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने अब तक औसत AQI (30 अक्टूबर तक दैनिक AQI का औसत) 214 है, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 210 था और 2021 में सबसे कम 173, जो रिकॉर्ड पर सबसे स्वच्छ अक्टूबर था।

---विज्ञापन---

दिल्ली की हवा और खराब होने की उम्मीद

राजधानी में वर्तमान में ‘बहुत खराब’ हवा देखी जा रही है। महीने का अंतिम AQI 220 के आसपास रहने की उम्मीद है, जो 2020 के बाद से अक्टूबर में सबसे खराब है। अक्टूबर 2020 में औसत 266 दर्ज किया गया था।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट

पिछले दो वर्षों में अक्टूबर की तुलना में इस महीने शहर की वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी गई है। ऐसे में शहर की हवा को साफ करने में लगे विभिन्न एजेंसियों के लिए निराशा होगी। इससे पहले 2023 के पिछले महीनों में आम तौर पर दिल्ली की हवा में सुधार देखा गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः ‘बच्चों के सामने पीट-पीटकर मां की हत्या’, शव घर में छोड़कर फरार हुआ शख्स

वर्षा कम होने के कारण खराब हुई दिल्ली की हवा

दिल्ली की हवा खराब होने का मुख्य कारण वर्षा की कमी रही। भारी बारिश से आमतौर पर हवा की गुणवत्ता में तत्काल और भारी सुधार होता है। अक्टूबर 2021 में सात बारिश वाले दिन देखे गए और महीने में कुल 122.5mm बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 14.1सस थी। इसी तरह, पिछले साल अक्टूबर में छह दिनों में कुल 128.6सस बारिश हुई थी। इसके विपरीत, इस महीने में केवल एक दिन 17 अक्टूबर को वर्षा हुई, जब सफदरजंग में 5.4mm बारिश दर्ज की गई।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 31, 2023 09:03 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola