Hemendra Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
women murdered by husband in delhi: अक्सर कहा जाता है कि नशे में इंसान अपने होश खो बैठता है और उस नशे के चलते उससे कौन सी घटना हो जाए, इसका भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ऐसा ही कुछ दिल्ली के रूप नगर में हुआ, जहां एक निर्दयी व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने दो मासूम बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि शुक्रवार की देर रात रूप नगर में हुई इस घटना की जानकारी मिली। मिली सूचना के अनुसार शराब के नशे में एक मुकेश नाम के शख्स ने अपनी पत्नी से पहले किसी बात को लेकर झगड़ा किया और फिर अपने ही मासूम बच्चों के सामने पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पीड़िता को नशे की हालत में इतनी बुरी तरह पीटा कि उसी रात उसकी हालत बिगड़ने क बाद मौत हो गई। इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अगली सुबह लाश को घर में ही छोड़कर फरार हो गया था।
पुलिस न मामले पर बताया कि हत्या की इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को पोर्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी हत्या करके फरार हो गया था, जिसके चलते मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश भी तेज कर दी गई। इसी बीच सोमवार को पुलिस ने आरोपी को बिहार के सुपौल जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अग्रिम जांच के लिए दिल्ली लाया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इसी के सहारे हत्या की असल वजह का पता लगाया जा रहा है।
मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतका के शव के चेहरे और सिर पर कई चोट के कई निशान पाए गए थे। इसके साथ ही कमरे के भीतर कई जगहों पर खून के धब्बे पाए गए। पुलिस और एफएसएल टीम दोनों ने मिलकर घटनास्थल की जांच की गई,जिसमें कई चीजें साफ हो रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।