दिल्ली में दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए 17 साल के एक लड़के ने एक ऐप के जरिए ऑडी कार किराए पर ली थी. इसके बाद उन्होंने रातभर जश्न मनाया. लेकिन यह जश्न वसंत कुंज के पास किशनगढ़ में एक जानलेवा सड़क हादसे में बदल गया. लग्जरी कार ने तीन दूसरी गाड़ियों और एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी. इसके बाद युवक की चोट लगने से मौत हो गई. हादसा 4 अक्टूबर को किशनगढ़ में रेड लाइट के पास एक CNG पंप के पास हुआ.
पुलिस के मुताबिक, ऑडी कार की रफ्तार तेज थी और लापरवाही से चलाया जा रहा था. इस दौरान पैदल चल रहे 45 वर्षीय उमाशंकर को टक्कर मार दी गई. हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं थीं, जिसके बाद उन्हें JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार चला रहे 17 साल के नाबालिग को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया. पुलिस ने उस ऑडी कार और दूसरी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181 के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग लग्जरी गाड़ी किराए पर कैसे ले पाया. पुलिस ने रेंटल कंपनी से बुकिंग प्रोसेस, उम्र की पुष्टि, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच और कार सौंपने से पहले अपनाई गई प्रक्रिया के बारे में जानकारी मांगी है. अगर जांच में यह साबित होता है कि जरूरी वेरिफिकेशन नहीं किया गया था या नाबालिग को गाड़ी किराए पर देते समय नियमों का उल्लंघन किया गया था तो कंपनी के खिलाफ भी एक्शन होगा.
पुलिस यह भी पता कर रही है कि क्या नाबालिग ने पूरे टाइम कार चलाई या फिर बीच में ड्राइव करने लगा था. पुलिस उन सभी लोगों की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है जो हादसे के वक्त ऑडी में सफर कर रहे थे.
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
16 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines