दिल्ली के दरियागंज में बड़ा हादसा, गिरी इमारत, 3 की मौत

दिल्ली के दरियागंज में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर एक इमारत गिर गई। इस इमारत के गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

Daryaganj Building Collapses

दिल्ली के दरियागंज में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक इमारत भरभरा कर ढह गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ के जवानों ने घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

हादसे में मृतकों की पहचान हुई

वहीं, अधिकारियों को जानकारी मिली है कि 3 मंजिला बिल्डिंग का कुछ भाग गिर गया है। इसके बाद मौके पर फायर विभाग ने गाड़ियां भेजी गई। इस हादसे में मृतकों की पहचान हो चुकी है। तीनों लोग मजदूरी करते थे। इस घटना के तुरंत बाद ही उन्हें एलएनजेपी अस्पताल लेकर गए थे। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन

इमारत गिरने के बाद का वीडियो सामने आया

दिल्ली के दरियागंज थाने के बैक साइड में सद्भावना पार्क के पास यह हादसा हुआ। इस हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल, बचाव कार्य अभियान चल रहा है। इस हादसे में अभी कुछ कह नहीं सकते हैं कि कितने मजदूर काम कर रहे थे, जो इसका शिकार हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ