Sonia Gandhi Statement Over Women’s Reservation Bill: कांग्रेस की CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज संसद पहुंचीं तो बाहर गेट पर महिला आरक्षण बिल पर एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल पूछ लिया। सवाल पूछा गया कि मैडम संसद में महिला आरक्षण बिल आ रहा है तो आपका ओपिनियन जानना चाहते हैं। रिपोर्टर के सवाल के जवाब में सोनिया गांधी ने कहा कि यह बिल अपना है।
<
>
कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि साल 2010 में UPA की चेयरपर्सन रहते हुए उन्होंने महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में पास कराया था। इसके बाद से ही वे इस प्रयास में लगी रहीं कि बिल पास हो जाए। सोनिया गांधी की एक पुरानी विडियो क्लिप में उनके भाषण के कुछ अंश भी पोस्ट में शेयर किए थे।
भाषण में सोनिया गांधी स्पष्ट शब्दों में कह रही हैं कि कांग्रेस सरकार ने इसका मुद्दा उठाया। इसके आगे सोनिया गांधी कहतीं हैं कि तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में पास भी किया गया। दुर्भाग्य से कुछ राजनीतिक दलों के कारण यह लोकसभा में पास नहीं हो सका।
>
इसके बाद सोनिया गांधी कहतीं हैं कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल पास कराने के अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेगी और NDA सरकार पर पूरा दबाव बनाएंगे कि जल्दी से जल्दी इस विधेयक को पारित करें। बता दें कि सोनिया गांधी की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। बावजूद इसके वे संसद सत्र में पहुंची हैं।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
52 mins agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
2 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
6 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
7 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines