दिल्ली में केंद्रीय कर्मियों के ऑफिस की टाइमिंग बदली, सरकार ने दी ये भी सलाह

Central Employees Office Timings Changed : राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जोकि 400 के पार पहुंच गया। इसे लेकर केंद्र सरकार ने दिल्ली एनसीआर के कर्मचारियों की वर्किंग टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला लिया।

Delhi Air Pollution

दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू।

विज्ञापन

Central Employees Office Timings Changed : राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों की वर्किंग टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय कर्मचारियों के ऑफिस आने और जाने का समय बदल दिया और उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने की सलाह दी। इसे लेकर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। जानें क्या है नई टाइमिंग?

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया। इसे लेकर दिल्ली एनसीआर में ग्रेप-4 की पाबंदियां लागू हैं। ऐसे में केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के ऑफिस की टाइमिंग बदली गई। इस आदेश के अनुसार, कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुले रहेंगे।

विज्ञापन

जानें क्या है ऑफिस की नई टाइमिंग?

कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि जो कर्मी सुबह 9 बजे ऑफिस आएंगे, वो शाम 5.30 बजे घर जाएंगे और जो सुबह 10 बजे आएंगे, वो शाम 6.30 बजे तक दफ्तर में रहेंगे। दिल्ली एनसीआर में काम करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों पर ही यह आदेश लागू होगा। साथ ही केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को पब्लिक वाहनों से ऑफिस आने-जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ऑफिस आने की सलाह

केंद्र सरकार के आदेश में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों को गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में सहयोग करना चाहिए। इसके लिए वो वाहनों में साथ ऑफिस आना-जाना (वाहन पूलिंग) करें या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार के विभागों में भी वर्क फ्रॉम होम

विज्ञापन

इससे पहले दिल्ली सरकार ने सभी विभागों में वर्क फ्रॉम होम की पॉलिसी लागू की। आतिशी सरकार ने ऐलान किया कि सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे और 50 प्रतिशत कर्मी ऑफिस आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ