राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर को आम नागरिकों और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आयोजित रैली के विरोध में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी उसी दिन दिल्ली में मार्च की घोषणा की है. शुक्रवार को बीजेपी की तरफ से कहा गया कि 1 नवंबर को उनकी तरफ से भी दिल्ली में मार्च किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ 1984 सिंग दंगा पीड़ित भी शामिल होंगे. बीजेपी की तरफ से मार्च में 5000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है.
तिलक नगर से हरि नगर तक पैदल मार्च
बीजेपी के मुताबिक, यह पैदल मार्च पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर से हरि नगर तक निकाला जाएगा. समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और प्रमुख सिख नेता शामिल हो सकते हैं. पार्टी ने 1984 के दंगों में प्रभावित हुए लोगों और उनके परिवारों को भी इस मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.
यह भी पढ़ें: मार्केट एसोसिएशन ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इंडिया ब्लॉक की रैली के दिन ही भाजपा का मार्च क्यों?
बीजेपी ने जिस तारीख को अपने मार्च का आयोजन किया है, उसका राजनीतिक और ऐतिहासिक महत्व दोनों हैं. 1 नवंबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में बड़े पैमाने पर सिख-विरोधी हिंसा हुई थी. इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में सिख समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया था. पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर और हरि नगर में भी हिंसा का गंभीर असर देखने को मिला था. इन दंगों को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगे थे. इनमें सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर के नाम प्रमुख रूप से सामने आए.
यह भी पढ़ें: ‘लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा’, विपक्ष ने टाला ‘जन महाअभियोग’ कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
2 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
3 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
9 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
22 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 day agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines