'लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा', विपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं की मौजूदगी में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वो लोगों को दिल्ली आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि 1 नवंबर को होने वाली विपक्ष की रैली को नाकाम किया जा सके.

Rahul Gandhi @INCIndia

राहुल गांधी (Photo-X/@INCIndia)

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को होने वाला ‘जन महाअभियोग’ कार्यक्रम को टाल दिया है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ये अभियान अब 31 अक्तूबर को चलाया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि लोगों को दिल्ली आने से रोकने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

1 नवंबर को रामलीला चलने की अपील

राहुल गांधी ने इंडिया अलायंस के नेताओं की मौजूदगी में कहा, ‘परसों हम रामलीला मैदान तक एक मार्च निकालेंगे. इसमें पूरा विपक्ष शामिल होगा, जो भी आना चाहे, चाहे वो राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता हों, समाज सेवा से जुड़े लोग हों, नागरिक समाज के सदस्य हों या पत्रकार, सभी का स्वागत है.’

विज्ञापन

‘लोगों को रोकने की कोशिश हो रही है’

राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘ये दोनों कार्यक्रम इस बात पर केंद्रित हैं कि कैसे नरेंद्र मोदी, अमित शाह, और चुनाव आयोग में ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम मिलकर भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं. गृह मंत्री लोगों को दिल्ली आने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं; वो ये सुनिश्चित करने में लगे हैं कि यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब और अन्य राज्यों से आने वाले हमारे पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग दिल्ली न पहुंच पाएं. वो हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं.’

विज्ञापन

‘लोगों से वोटिंग का हक छीना जा रहा है’

राहुल ने आगे कहा, ‘अब आप देखिए कि रामलीला मैदान में क्या होता है. आप देखिए कि कितने लोग आते हैं और वो कितने लोगों को रोक पाते हैं. इससे आपको समझ आ जाएगा कि देश में क्या चल रहा है. लोगों में भारी गुस्सा है, गहरा भावनात्मक दर्द है, क्योंकि लाखों लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. उनसे उनका वोट छीना जा रहा है, ताकि अडानी, अंबानी, मोदी, शाह और मोहन भागवत को फायदा पहुंचाया जा सके.’

‘हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं’

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘जैसा कि हमने पहले कहा था, ये अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि ये एक ही प्रोटेस्ट है. पूरा विपक्ष यहां एकजुट है. जो भी विरोध करना चाहता है, उसका यहां स्वागत है. हम सब एक साथ खड़े हैं क्योंकि हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं. हम ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ की रक्षा कर रहे हैं. हम उस वोट की रक्षा कर रहे हैं, जो हर भारतीय की आवाज है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ