हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

6 फ्लैग स्टाफ रोड होगा आतिशी का नया पता, PWD ने अलॉट किया बंगला

PWD formally allots Sheesh Mahal to Delhi CM Atishi: 4 अक्टूबर को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगला खाली किया था, जिसके बाद आतिशी वहां रहने लगी थीं।

विज्ञापन
Atishi

PWD formally allots Sheesh Mahal to Delhi CM Atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी को लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सरकारी बंगला अलॉट कर दिया है, अब वह  सिविल लाइन के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगी। बता दें यहां पहले दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संस्थापक अरविंद केजरीवाल रहते थे।

बता दें दो दिन पहले ही इस बंगले के आवंटन को लेकर हंगामा हुआ था। इस बंगले को लेकर बीजेपी और आप नेताओं ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में भी फ्री बिजली… सात समंदर पार पहुंची फ्री रेवड़ी, केजरीवाल ने किस पर साधा निशाना?

विज्ञापन

यह था पूरा विवाद

4 अक्टूबर को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये सरकारी बंगला खाली किया था। जिसके बाद आतिशी वहां रहने लगी थीं, दो दिन पहले आतिशी ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा बंगले से उनका सामान बाहर फेंकने का आरोप लगाया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मीडिया में एक बयान जारी कर कहा था कि 6 फ्लैग स्टाफ रोड सरकारी आवास है। जिसे अभी तक अधिकारिक रूप से आतिशी को आवंटित नहीं किया गया है।

आतिशी को सौंपी बंगले की चाबी

शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी ने सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी बंगला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित कर दिया। विभाग ने बयान जारी कर बताया कि सरकारी आवास के अधिग्रहण की उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीएम आतिशी को बंगला आवंटित कर दिया है, उन्हें बंगले की चाबी सौंप दी गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  दशहरा मेला जानें से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली-NCR की कई सड़कें रहेंगी बंद

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola