हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

AAP की मांग, कपास पर वापस 11 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगाई जाए, बोले अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कपास पर लगाई जाने वाली इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर नाराजगी जताई है। केजरीवाल का कहना है कि इससे हमारे किसानों का नुकसान होगा।

विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल।

केंद्र सरकार ने अमेरिकी कपास पर 11 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी माफ करने का फैसला लिया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि सरकार ने देश के किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। केजरीवाल का कहना है कि इस फैसले से अमेरिकी कपास की कीमत हमारे किसानों की कपास से 15-20 रुपए प्रति किलो सस्ती हो जाएगी। आगे उन्होंने कहा- हमारे किसानों को कपास का दाम 900 रुपये प्रति मन से भी कम मिलने लगेगा। इससे वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।

खाद-बीज पर सब्सिडी देने की मांग

केजरीवाल ने कहा- हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार अमेरिकी कपास पर वापस 11 ड्यूटी लगाए। इसके साथ ही केजरीवाल ने किसानों को कपास पर 2100 रुपये प्रति 20 किलो एमएसपी और खाद-बीज पर सब्सिडी देने की भी मांग की है। रविवार को भारी बारिश के चलते चोटीला में होने वाली किसानों की महापंचायत स्थगित हो गई। इसके बाद केजरीवाल ने अहमदाबाद में प्रेसवार्ता कर ये बातें कही।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: राहत शिविर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बाढ़ पीड़ितों ने कीं शिकायतें

विज्ञापन

किसानों के साथ छलावा

केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि किसानों ने जून-जुलाई के महीने में कपास की बुआई कर दी है। उन्होंने खाद, बीज और मजदूरी के लिए कर्ज लिया है। फसल अक्टूबर-नवंबर में तैयार होगी। फिर किसान इसे मंडी में लेकर जाएंगे। वे चाहते हैं कि उसका अच्छा दाम मिलेगा, लेकिन वे नहीं जानते कि उनके साथ छलावा किया गया है क्योंकि अब अमेरिका के किसानों की उगाई कपास सस्ती मिलने जा रही है।

15 से 20 रुपये तक सस्ती होगी कपास

केजरीवाल ने कहा कि 19 अगस्त से 11 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी को हटाने का फैसला लिया गया है। पहले यह ड्यूटी 40 दिन के लिए हटाई थी, जो 19 अगस्त से 30 सितंबर तक लागू थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है। इससे अमेरिका के किसानों की कपास भारत के किसानों की कपास से 15 से 20 रुपये प्रति किलो सस्ती हो जाएगी। देश की सभी टेक्सटाइल कंपनियों ने अमेरिका से सस्ती कपास मांगनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola