Delhi Election रिजल्ट से पहले केजरीवाल का बड़ा आरोप, जीत रही BJP तो 'आप' के 16 MLA को फोन क्यों?

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायकों और उम्मीदवारों को तोड़ने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Arvind Kejriwal
विज्ञापन

Arvind Kejriwal Alleged BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 8 फरवरी को होगी। 5 फरवरी को मतदान के बाद देरशाम एग्जिट पोल आए, जो भाजपा की सरकार बनने का पूर्वानुमान लगा रहे हैं, लेकिन एग्जिट पोल के बाद केजरीवाल भड़के हुए हैं। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहा है कि 2 घंटे में आम आदमी पार्टी के 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि ‘आप’ छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे।

 

विज्ञापन

15-15 करोड़ का ऑफर विधायकों को दिया

उन्होंने अपने X हैंडल पर ट्वीट किया कि कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी को 55 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। पिछले 2 घंटे में हमारे 16 विधायकों और उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि ‘आप’ छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें मिल रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पर यह फर्जी सर्वे करवाए ही इसलिए गए हैं, ताकि यह माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ